ईद के मौके पर मेहंदी लगवाने का टाइम नहीं, नो टेंशन! हाथों पर रचाने के लिए ये 10 आसान हिना डिजाइन

Eid Special Mehendi Design For Beginners: ईद के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगवानी है लेकिन टाइम कम है तो खुद से ही इन सिंपल और ईजी लगने वाली हिना डिजाइन को लगा लें। फ्रंट एंड बैक हैंड  दोनों पर दिखेगी खूबसूरत।

AparajitaMar 19, 2026 06:25 pm IST
1/11

ईद स्पेशल मेहंदी डिजाइन फॉर बिगिनर्स

ईद नजदीक आते ही ढेरों काम महिलाओं के पास बढ़ जाते हैं। हर रोज की इफ्तार और सहरी की तैयारियों के साथ ही ईद के पकवानों, सजावट और शॉपिंग की पूरी तैयारियां भी साथ-साथ करनी होती है। ऐसे में लास्ट मौके पर काफी सारी लेडीज को मनचाही मेहंदी लगवाने का मौका नहीं मिलता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो सबसे पहले तो इन आसान और फटाफट लग जाने वाली हिना डिजाइन को सेव कर लें। जिसे आप खुद से या किसी भी बिगिनर की मदद से हाथों पर लगवा सकती हैं। मेहंदी की डिजाइन इतनी आसान हैं कि लगाने में बिल्कुल भी वक्त जाया नहीं होगा और आसानी से लगा भी सकेंगी। देख लें ये ब्यूटीफुल सी 10 हिना डिजाइन फॉर बिगिनर्स।

2/11

चांदरात मेहंदी डिजाइन

ईद का मौका है तो हाथों पर मेहंदी में चांद का होना तो जरूरी होगा। लेकिन मेहंदी की कोन से डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है। तो इस आसान सी डिजाइन को हाथों पर ट्राई करें। उंगलियों पर छोटे-छोटे फूलों के साथ लड़ियां बनाएं और साथ में एक चांद को बनाकर दीदार करें। ये मेहंदी डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगी। ( इमेज क्रेडिट- shubham_mehndi_studio_lucknow)

3/11

सिंपल हिना डिजाइन

मेहंदी लगाना जिन्हें नहीं भी आता वो इस डिजाइन को आसानी से बना लेती हैं। बस कुछ लाइनों के कमाल से इसे बनाया जा सकता है। गोले के सेंटर को सजाने के लिए बीच में चांद की डिजाइन बनाएं। ( इमेज क्रेडिट-shubham_mehndi_studio_lucknow)

4/11

डॉट और लाइन से बनाएं डिजाइन

बिगिनर्स लोगों के लिए ये डिजाइन काफी आसान है और फटाफट बनकर रेडी भी हो जाती है। तो अगर आपके पास टाइम कम है या फिर मेहंदी लगानी नहीं आती तो इस डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं। ( इमेज क्रेडिट- hennaartistry_)

5/11

बैक हैंड डिजाइन

बैक हैंड पर फोटो में बनी डिजाइन को बनाएं। ये डिजाइन क्विक, ईजी और सिंपल है जिसे बिगिनर्स आसानी से बना सकती हैं। ( इमेज क्रेडिट- hennaartistry_)

6/11

स्टनिंग बैक हैंड डिजाइन

बैक हैंड की इस डिजाइन को फ्रंट हैंड पर भी बनाया जा सकता है। मांडला डिजाइन से इंस्पायर ये डिजाइन ईजी है और फटाफट लगाई जा सकती है। बिगिनर इसे आसानी से बना सकते हैं। ( इमेज क्रेडिट-hennaartistry_)

7/11

यंग गर्ल्स के लिए मेहंदी डिजाइन

अब अगर आप थोड़ा एस्थेटिक लुक मेहंदी डिजाइन में चाहती हैं तो इस तरह की बटरफ्लाई वाली डिजाइन को बना सकती है। जिसे बनाना भी बेहद आसान है। ( इमेज क्रेडिट- lovehennabyfarah)

8/11

फ्लावर वाली हिना डिजाइन

मेहंदी लगाना जिसे कठिन लगता है वो इतनी आसान सी डिजाइन को हाथों पर सजा लें। सिंपल छोटे-छोटे फूलों को पतली टहनियों से जोड़कर मेहंदी की डिजाइन को कंप्लीट करें। ( इमेज क्रेडिट-lovehennabyfarah)

9/11

फिंगर डिजाइन

मेहंदी लगाना जिन लोगों को नहीं आता वो भी इस तरह की आसान सी डिजाइन को बनाकर रेडी कर सकती हैं। बस उंगलियों पर छोटी-छोटी डिजाइन क्रिएट करें और फिर हथेलियों पर छोटे पंखुड़ियों वाली बिंदी या फूल बनाएं। ( इमेज क्रेडिट- lovehennabyfarah)

10/11

चांद वाली डिजाइन

मेहंदी की डिजाइन बनाना बिल्कुल भी नहीं आता वो भी ईद के मौके पर ये चांद वाली डिजाइन बनाकर हाथों पर हिना सजा सकती हैं। ये सबसे आसान है लेकिन फिर भी हाथों को खूबसूरत दिखाएगी। ( इमेज क्रेडिट- lovehennabyfarah)

11/11

मोस्ट ईजी हिना डिजाइन

मेहंदी लगाना नहीं आता तो पूरी हथेली पर भरकर या अरेबिक डिजाइन लगाना मुश्किल होगा और डिजाइन भी खूबसूरत नहीं बनेगी। लेकिन आप ये सिंपल पैटर्न को हाथों पर फ्रंट एंड बैक हैंड पर लगाकर ना केवल हाथों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं बल्कि ये आसानी से बन भी जाएगी। तो इस बार ईद पर ये आसान सी हिना डिजाइन और पैटर्न को हाथों पर लगाएं। ( इमेज क्रेडिट- lovehennabyfarah)

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलईद के मौके पर मेहंदी लगवाने का टाइम नहीं, नो टेंशन! हाथों पर रचाने के लिए ये 10 आसान हिना डिजाइन