
प्रेशर कुकर का इस्तेमाल तो हम सभी के घरों में होता है। लेकिन आमतौर आप इसमें क्या पकाती हैं? वहीं रोजाना के दाल-चावल और कभी-कभार हुआ तो आलू उबाल लिए या कोई सब्जी बना ली। इसके अलावा प्रेशर कुकर का कोई खास इस्तेमाल समझ ही नहीं आता। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके अलावा भी कुछ यूनिक तरीकों से आप कुकर को यूज कर सकती हैं। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे वो 5 अलग-अलग तरीकों से अपना कुकर इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं।

2/7शेफ पंकज बताती हैं कि प्रेशर कुकर को आप तंदूर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तंदूरी रोटी बनानी हो या कुलचा, प्रेशर कुकर को उल्टा कर के गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। अब रोटी या नान बेल लें, फिर उसपर पानी लगाकर कुकर के अंदर की तरह चिपका दें। फिर दोबारा कुकर को उल्टा कर के नान सेंक लें। ऐसे आप बिना तंदूर के ही घर पर नान बना सकती हैं।

3/7प्रेशर कुकर को आप ओवन की तरह भी यूज कर सकती हैं। इसमें केक, कुकीज, खारीज और बिस्किट आराम से बेक हो जाते हैं। क्रिसमस पर केक बनाने की सोच रही हैं, तो अपने प्रेशर कुकर में ट्राई कर सकती हैं।

4/7घर में आप एकदम मार्केट जैसी पॉपकॉर्न बना सकती हैं, वो भी अपने प्रेशर कुकर में। इसके लिए कुकर में थोड़ा सा ऑयल डालिए और कुछ पॉपकॉर्न के दाने। इन्हें लगभग 3 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर पॉप होने दें। फटाफट आपकी पॉपकॉर्न बनकर तैयार हो जाएंगी।

5/7लिट्टी और बाटी जैसी चीजें तो चूल्हे पर बनी हुई ही अच्छी लगती हैं। अब शहरों में चूल्हा कहां, तो अपने कुकर को ही चूल्हा बना लें। बस बाटी को बनाकर मीडियम हॉट कुकर में रखिए और इसका ढक्कन लगा दीजिए। अब लगभग 10 मिनट के लिए पकने दें, आपकी लिट्टी या बाटी बनकर तैयार हैं।

6/7शेफ पंकज बताती हैं कि कुकर को कर्ड मेकर की तरह भी यूज कर सकती हैं। खासतौर से सर्दियों में ये हैक काफी काम आएगा। इसके लिए सबसे पहले गुनगुने दूध में हल्का सा जामन लगाएं। अब कुकर को हल्का गर्म करें और गैस से उतारकर उसके चारों तरफ एक किचन टॉवल लपेट लें। दही का बर्तन इसमें रखें और दही जमने तक छोड़ दें।

7/7कई बार दाल बनाते हुए पानी बाहर आ जाता है। इसके लिए आप एक सिंपल सा हैक ट्राई कर सकती हैं। बस दाल या चावल कुकर में डालने के बाद स्टील की छोटी सी कटोरी इनके अंदर रख दें। अब आप देखेंगी कि बिल्कुल भी पानी बाहर नहीं आएगा।
