सूट के साथ प्लाजो सिलवाती हैं? इस बार मोहरी प्लेन नहीं, स्टाइलिश बनवाएं! देखें 8 डिजाइन

सूट के साथ प्लाजो स्टिच कराती हैं और उसकी मोहरी हर बार प्लेन बनवा लेती हैं? इस बार थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करें और प्लाजो की मोहरी पर बनवाएं ये 8 फैंसी डिजाइन। डेली वियर का सूट हो या किसी खास मौके पर पहनने वाला, हर एक के लिए यहां आपको फैंसी डिजाइन मिल जाएगा।

Anmol ChauhanAug 19, 2026 08:14 pm IST
Follow us on Google News
1/9

प्लाजो की मोहरी के लिए फैंसी डिजाइन

सूट के साथ ज्यादातर महिलाएं आजकल प्लाजो सिलवाना प्रिफर करती हैं। प्लाजो काफी कंफर्टेबल रहता है और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है इसलिए डेली वियर में महिलाओं की नंबर वन चॉइस बना हुआ है। अगर आप भी अपने सूट के साथ प्लाजो सिलवाना पसंद करती हैं, तो इसके लुक के साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। प्लाजो की मोहरी को प्लेन रखने के बजाए, आजकल फैंसी डिजाइंस का चलन बढ़ गया है। यहां कुछ ऐसे ही डिजाइन हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्लाजो में बनवा सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

फैंसी कट वर्क कराएं

प्लाजो की मोहरी पर इस तरह का फैंसी कट वर्क आजकल काफी ट्रेंड में बना हुआ है। गर्ल्स अपने कुर्ता सेट्स के साथ इसी तरह के प्लाजो वियर करना प्रिफर कर रही हैं। इनमें काफी स्टाइलिश सा लुक आ जाता है, साथ ही हेवी भी नहीं लगता। इसलिए रोजमर्रा में पहनने के लिए इस तरह के प्लाजो बेस्ट रहते हैं।

3/9

गोटा पट्टी लेस लगवाकर दें फेस्टिव लुक

आने वाले टाइम में खूब सारे फेस्टिवल्स आने वाले हैं। ऐसे खास मौकों पर पहनने के लिए सूट स्टिच करा रही हैं, तो प्लाजो को प्लेन रखने के बजाए इनकी मोहरी पर इस तरह से गोटा पट्टी लेस अटैच करा सकती हैं। सूट को काफी फेस्टिव लुक मिल जाता है।

4/9

सितारों वाली लेस लगवा सकती हैं

खास मौकों को लिए आप प्लाजो की मोहरी पर सितारों वाली लेस भी अटैच करा सकती हैं। ये काफी ज्यादा सुंदर लुक देती है। खासकर अगर सूट पर एंब्रॉयडरी का काम है, तो बैलेंस लुक के लिए प्लाजो पर भी ये एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है।

5/9

डेली वियर के लिए बेस्ट है ये डिजाइन

डेली वियर के कॉटन वाले सूटों के साथ इस तरह की मोहरी वाला प्लाजो काफी फैंसी लगेगा। आमतौर पर आप सिंपल सूटों के साथ प्लेन प्लाजो बनवा लेती होंगी, लेकिन थोड़ा सा स्टाइलिश टच एड करना है तो एक बार ये डिजाइन स्टिच करा के जरूर देखें। सूट की कीमत बढ़ जाएगी।

6/9

प्लाजो में साइड स्लिट करवाएं

प्लाजो को थोड़ा मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो बस साइड में इस तरह की स्लिट लगवा लें। इतना फैंसी लुक मिलेगा कि आपकी सहेलियां जरूर कॉपी करेंगी। हालांकि इस तरह का प्लाजो स्टिच करा रही हैं, तो कुर्ती की लेंथ थोड़ी शॉर्ट रखें। इसका लुक शॉर्ट कुर्ती के साथ कमाल का आता है।

7/9

अलग से अटैच कराएं फैब्रिक

मैचिंग फैब्रिक अलग से अटैच करा के आप इस तरह का प्लाजो डिजाइन बनवा सकती हैं। डेली वियर के लिए कोई यूनिक लुक देख रही हैं, तो इस तरह डिजाइनर मोहरी आपके लिए बेस्ट रहेगी। खासकर अगर आप ऑफिस कॉलेज जाती हैं, तो इस तरह का प्लाजो आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।

8/9

नेट का फैब्रिक लगवाएं मोहरी पर

प्लाजो की मोहरी को प्लेन रखने के बजाए आप ये एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। बस मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट शेड में नेट का फैब्रिक ले आएं और इसे मोहरी वाले हिस्से पर अटैच करा लें। बेहद ही स्टाइलिश लुक आ जाता है, को हर ओकेजन के लिए बेस्ट है।

9/9

स्कैलप कट वर्क वाली फैंसी मोहरी

चूंकि स्कैलप कट वर्क आजकल काफी ट्रेंड में है, तो प्लाजो की मोहरी के लिए भी आप इसे चुन सकती हैं। डेली वियर में ऐसे सिंपल सोबर पैटर्न काफी बढ़िया लगते हैं। साथ में अगर आप चाहें तो पतली सी लेस भी लगवा सकती हैं। इससे ओवरऑल लुक काफी फैंसी आ जाता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसूट के साथ प्लाजो सिलवाती हैं? इस बार मोहरी प्लेन नहीं, स्टाइलिश बनवाएं! देखें 8 डिजाइन