
शरीर का स्ट्रक्चर चेंज करना हो तो अक्सर सब शॉर्टकट पर भरोसा करते हैं। अगर आपकी सिटिंग जॉब है और शरीर का पोश्चर बिगड़ चुका है। शरीर में स्ट्रेंथ कम हो रही है तो इस एक्सरसाइज पर एक बार भरोसा करें। मात्र एक मिनट रोजाना इस एक्सरसाइज पर खर्च किया तो रिजल्ट कुछ समय बाद दिखना शुरू हो जाएंगे। आमतौर पर लोग डाइट, हर्बल ड्रिंक जैसी चीजों पर भरोसा करते हैं जबकि काफी सारी ईजी एक्सरसाइज हैं जो मनचाहे रिजल्ट दे सकती हैं। जैसे एक मिनट की गई 'प्लैंक' एक्सरसाइज। रोजाना मात्र एक मिनट अगर आप प्लैंक एक्सरसाइज को करते हैं तो इससे शरीर में कई सारे चेंज देखने को मिलते हैं। इंस्टाग्राम पर कई सारे फिटनेस ट्रेनर ने एक मिनट रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करने के फायदे बताए हैं।

2/7फिटनेस के नाम पर अक्सर लोग वेट लॉस पर फोकस करते हैं। लेकिन फिटनेस एक्सपर्ट का कहना है कि काफी सारे लोगों को वजन की समस्या नहीं होती बल्कि उनका कोर वीक होता है। जिसकी वजह लगातार सिटिंग, कम फिजिकल मूवमेंट, खराब पोश्चर होता है। जिसकी वजह से जल्दी-जल्दी सांस लेना, टाइट हिप्स, लोअर बैक पर खिंचाव और पेट की मसल्स कमजोर हो जाती है।

3/7जब आप रोजाना करते हैं तो इससे कोर मजबूत होती है जिससे मूवमेंट, स्टैंडिंग, वॉकिंग, यहां तक कि डाइजेशन में भी हल्का फील होता है और ज्यादा आसानी से ये सारे रोजमर्रा के काम होने लगते हैं।

4/7प्लैंक करने से डीप कोर मसल्स एक्टीवेट होती है वो भी बिना ज्यादा मेहनत के साथ ही बॉडी को ये फायदे मिलते हैं- मसल्स इंगेज होती हैं पोश्चर इंप्रूव होता है लोअर बैक को सपोर्ट मिलता है इंड्यूरेंस बिल्ड होती है टेंशन में बॉडी को सही तरीके से सांस लेना आता है।

5/7सांस को रोककर रखना हिप्स को सिकोड़कर रखना लोअर बैक में मोड़ बने रहना नेक को नीचे ड्रॉप करना कंधों को उचकाकर रखना

6/7अगर आप बिगिनर्स हैं तो प्लैंक की शुरुआत करने के साथ मात्र 30 सेकंड ही बॉडी को होल्ड करें। अगर हो सके दो राउंड में 30 सेकेंड में प्लैंक करें।

7/7वैसे तो प्लैंक एक्सरसाइज सेफ है लेकिन कुछ लोगों को ये एक्सरसाइज अवॉएड करनी चाहिए। जिन्हें लोअर बैक में इंजरी है हाइपरटेंशन की समस्या है पेट की सर्जरी हुई है पोस्टपार्टम कॉम्प्लिकेशन
