Onam Rangoli 2026 Designs: ओणम पर बनाएं फूलों वाली रंगोली के ये 8 सुंदर डिजाइन, आंगन-द्वार की बढ़ेगी रौनक

 केरल में इन दिनों ओणम का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और 26 अगस्त को इसका खास दिन है। ऐसे में आप ओणम के मौके पर कुछ खूबसूरत फूल वाली रंगोली बनाकर घर को सजा सकते हैं।

Deepali SrivastavaAug 25, 2026 11:38 am IST
Follow us on Google News
1/9

ओणम पर बनाएं पुक्कलम रंगोली के ये आसान डिजाइन

केरल में इन दिनों ओणम फेस्टिवल की धूम है, 10 दिनों तक चलने वाला ये फेस्टिवल यहां के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। 26 अगस्त को ओणम का खास दिन है और इस मौके पर लोग अपने घर के आंगन-द्वार को फूलों वाली पुक्कलम रंगोली से सजाते हैं। अगर आप भी ओणम के इस खास दिन पर फूलों से रंगोंली बनाना चाहती हैं, तो हमारे पास कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइंस हैं। इन्हें आप आसानी से बना सकते हैं और इससे घर भी सुंदर दिखेगा। चलिए आपको ओणम के लिए पुक्कलम रंगोली के ट्रेंडी डिजाइन दिखाते हैं।

2/9

महीन फूलों वाली डिजाइन

गोल आकृति बनाकर गेंदे और गुलाब की महीन पत्तियों को भरते हुए आप ये रंगोली बना सकते हैं। इसके किनारों और बीच में आप दीपक रख सकते हैं। इस तरह से ये रंगोली बेहद सुंदर बन सकती है।

3/9

फूल लड़ी वाली रंगोली

गेंदा-गुलाब वाली लड़ी को गोल आकार में लगाते हुए इस रंगोली को बनाएं। इसमें बीच में आप बड़ा पानी वाला बाउल भरकर रखें और उसमें कुछ फूल और दीपक डालकर सजावट कर सकते हैं।

4/9

स्टार फूल वाली रंगोली

गोल गेंदे की लड़ी बनाते हुए बीच में स्टार बनाकर फूल की पत्तियां भरें। बीच में कलश या दीया रखकर आम के पत्तों से सजावट करें। इस रंगोली को बनाना काफी आसान है और अच्छी भी दिखेगी।

5/9

सिंपल गेंदा रंगोली डिजाइन

अगर गेट के किनारों पर छोटी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो गेंदा के फूलों की लड़ी और आम के पत्तों के साथ इस रंगोली को बनाएं। इस तरह की रंगोली को आप दो या उससे ज्यादा बना सकते हैं।

6/9

फूलों वाली रंगोली

छोटे गोले से शुरू करते हुए फूलों से बड़े आकार में रंगोली बनाएं। फिर ऊपर किनारों पर फूलों से छोटी गोल पैटर्न बना लें। इस तरह की रंगोली आंगन के लिए परफेक्ट रहेगी।

7/9

कलश-फूल वाली डिजाइन

गेंदे या गुलाब के फूलों से गोल आकार वाली रंगोली बनाते हुए बड़ी डिजाइन बनाएं। बीच में कलश रखें और उसमें आम के पत्तों और फूलों को सजाकर डिजाइन का पूरा करें।

8/9

स्टार फूल डिजाइन

कई फूलों से रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरह की खूबसूरत और बड़े आकार वाली डिजाइन बनाएं। इसमें आप रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली बना सकते हैं और ये आंगन या गेट पर अच्छी लगेगी।

9/9

सिंपल दीया वाली डिजाइन

गेंदे के कुछ फूलों को किनारों पर रखें और फिर बीच में फूल की पत्तियों को डालकर डिजाइन बनाएं। इसके बाद सर्कल के बीच और किनारों पर दीया रखकर सजावट करें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलOnam Rangoli 2026 Designs: ओणम पर बनाएं फूलों वाली रंगोली के ये 8 सुंदर डिजाइन, आंगन-द्वार की बढ़ेगी रौनक