Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलन्यूट्रिशनिस्ट ने बताया हर समस्या में अलग होनी चाहिए मॉर्निंग ड्रिंक, जानें कौन सी पीने से मिलेगी राहत

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया हर समस्या में अलग होनी चाहिए मॉर्निंग ड्रिंक, जानें कौन सी पीने से मिलेगी राहत

Best morning drink for health: सुबह के समय हर्बल टी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन किसी भी हर्बल ड्रिंक को पीते हैं तो पहले समझें शरीर को किस चीज की जरूरत है। थायराइड, डायबिटीज से जूझ रहे या फिर स्किन और हेयर की प्रॉब्लम का सॉल्यूशन चाहिए। हर समस्या के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई अलग ड्रिंक।

AparajitaFeb 07, 2026 02:45 am IST
1/7

समस्या के अनुसार कौन सी हो मॉर्निंग ड्रिंक

आजकल ज्यादातर लोगों को डायबिटीज और थायराइड जैसी बीमारियां घेर रही हैं। जिनसे बचकर निकलने और हेल्दी लाइफ जीने के लिए मॉर्निंग रूटीन का ध्यान रखना जरूरी है। खासतौर पर सुबह के समय पिया जाने वाला पानी काफी सारे असर दिखाता है। लेकिन हर समस्या में एक जैसी मॉर्निंग ड्रिंक पीने की बजाय अपनी जरूरत के मुताबिक पिएं। जिससे ज्यादा फायदा होगा। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने शेयर किया है कि स्किन ग्लो, हेयर रिपेयर, थायराइड, डायबिटीज जैसी समस्या होने पर कौन-कौन से मॉर्निंग ड्रिंक पीने चाहिए।

2/7

हेयर फॉल के लिए

अगर आप बालों के झड़ने से परेशान रहती हैं और उन्हें मजबूत बनाना चाहती हैं तो मेथी और अलसी के बीजों को पीसकर पाउडर रख लें। इस पाउडर को सुबह आधा या एक चम्मच पानी के साथ पी जाएं। ये डीएचटी एक्टीविटी को कम करता है और स्कैल्प की इंफ्लेमेशन को भी कम करता है।

3/7

स्किन पर ग्लो चाहिए

स्किन का ग्लो खत्म हो गया है और वापस पाने के लिए बादाम और केसर को मिलाकर पिएं। इसे पीने के लिए एक गिलास पानी में केसर के दो धागे को भिगो दें और सुबह इस पानी को उबालकर पी जाएं। साथ ही भीगे हुए 4 बादाम खाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से स्ट्रेस कम होता और स्किन की सेल्स को रिपेयर होने का मौका मिलता है।

4/7

लो आयरन और थकान

जिसे आयरन की कमी की वजह से थकान बनी रहती है तो उसे दो अंजीर को रातभर भिगोकर खाना और साथ में एक चम्मच सफेद भीगे तिल को मिलाकर खाएं। इससे शरीर में ऑयरन की कमी दूर होगी। नॉन हीम आयरन शरीर में आयरन अब्जॉर्ब्शन को बढ़ाने के लिए खाली पेट लेने पर ज्यादा मदद करते हैं।

5/7

ब्लोटिंग

हमेशा ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं तो चक्रफूल और सौंफ के पानी को पिएं। चक्रफूल को क्रश करके एक चम्मच सौंफ में मिलाकर पानी के साथ उबालें और सुबह पिएं। एनिथोल गट मसल्स को रिलैक्स करेंगी और गैस बनने के प्रोसेस को रोकेंगी। जिससे ब्लोटिंग, गैस और अपच में भी राहत मिलेगी।

6/7

थायराइड 

जिसे भी थायराइड है उसे मॉर्निंग रूटीन में भीगे हुए एक ब्राजील नट को खाना चाहिए और साथ ही कलौंजी के बीचों भूनकर पाउडर बनाकर रख लें और उसे सुबह के समय पानी के साथ लें।

7/7

डायबिटीज 

जिसे भी डायबिटीज की समस्ा है तो उसे दालचीनी, मेथी और जीरा वाटर को मॉर्निंग रूटीन में शामिल करना चाहिए। सबसे पहले एक इंच दालचीनी के टुकड़े के साथ एक चम्मच मेथी और एक चम्मच जीरा को रातभर गिलासभर पानी में भिगो दें और अगले दिन उबालें और पिएं। इनमे मौजूद पॉलीफेनॉल और सॉल्यूएबल फाइबर इंसुलिन सेंसेटिविटी को इंप्रूव करेंगी और ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को स्लो करेगी।