
भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा हो चुकी है। हर दूसरा व्यक्ति मधुमेह से जूझ रहा है और इसकी दवाई खा रहा है। आजकल कम उम्र में ही लोगों को डायबिटीज जैसी बीमारी घेर रही है। खराब लाइफस्टाइल, मोटापा, स्लीप साइकिल, जंक फूड्स से डायबिटीज का रिस्क तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आपका खान-पान सही हो, तो डायबिटीज का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए कुछ सुपरफूड्स की लिस्ट बताई है, इन्हें खाने से खतरा कम होगा और ब्लड शुगर मेंटेन रहेगा। चलिए बताते हैं ये फूड्स कौन से हैं-

2/8करेला स्वाद में बेहद कड़वा होता है लेकिन ये शरीर के लिए हेल्दी भी बहुत होता है। ऐसा होता है जो हेल्दी होता है, उसका स्वाद जीभ को अच्छा नहीं लगता। करेले में विटामिन C, A, फोलेट, और पोटैशियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पॉलीपेप्टाइड-पी होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। करेले की सब्जी बनाकर खाना या फिर इसका जूस पीना फायदेमंद रहेगा।

3/8ग्रीन टी का स्वाद भी कड़वा होता है लेकिन ये भी आपके शरीर के लिए काफी हेल्दी होती है। ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स और कम मात्रा में कैफीन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि दिन में 2-3 कप ग्रीन टी आप पी सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा।

4/8अमरूद में विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसे खाने से पाचन बेहतर होता है और शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज का रिस्क कम करने के लिए अमरूद जरूर खाएं। अमरूद वैसे भी काफी हेल्दी होता है। अमरूद आप रोजाना एक खा सकते हैं।

5/8चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। चिया सीड्स का पानी पीने से वेट लॉस होता है, पाचन बेहतर होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। चिया सीड्स को आप रातभर भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसे पिएं। इससे फायदा मिलेगा।

6/8दालचीनी किचन में इस्तेमाल होने वाला मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। लेकिन इससे आप डायबिटीज का रिस्क भी कम कर सकते हैं। दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं, जो शुगर लेवल कंट्रोल में रखते हैं। दालचीनी को आप खाने में या फिर इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। ज्यादा दालचीनी का सेवन नुकसान कर सकता है।

7/8खट्टे फल जैसे अंगूर, संतरा, स्ट्रॉबेरी, कीनू में साइट्रिक एसिड होता है। इन फलों को खाने से भी डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं। इन फलों को खाने से इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी और पाचन मजबूत होगा। इन्हें हमेशा दिन के समय में खाएं, शाम में खाने से नुकसान करेंगे।

8/8यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
