6-9 ग्राम में बन जाएंगे ये गोल्ड नेकलेस, यहां देखें 7 लेटेस्ट डिजाइन

इंडियन कल्चर में गोल्ड का खास प्लेस है। शादी-विवाह के मौके पर गोल्ड के नेकलेस और चेन देना परंपरा रही है। अगर आपको भी सोने के नेकलेस बनवाना है तो 10 ग्राम से काफी कम में ही ब्यूटीफुल डिजाइन के नेकलेस बना सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन…

AparajitaJun 11, 2026 07:59 pm IST
1/8

गोल्ड नेकलेस डिजाइन

गोल्ड पहनना इंडिया की परंपरा है। शादी-विवाह जैसे मौके पर गोल्ड ने नेकलेस और चेन गिफ्ट में दिए जाते हैं। अगर आप भी गोल्ड नेकलेस बनवाना चाहती हैं लेकिन हैवी नेकलेस बनवाना बजट के बाहर है तो 6 से 9 ग्राम के वजन में इन लेटेस्ट डिजाइन को बनवाएं। ये लेटेस्ट डिजाइन आपके बजट में बनेंगी और साथ ही काफी ट्रेंडी लुक भी देंगी। ( इमेज साभार- Pintrest)

2/8

ट्रेंडी गोल्ड नेकलेस डिजाइन

गले से चिपका इस तरह का डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आप पत्तियों वाली ये डिजाइन कम वजन में भी गोल्ड से बनवा सकती हैं। ओकेजन वियर के लिए ये नेकलेस ब्यूटीफुल दिखेगा।

3/8

गोल्ड नेकलेस सेट

पूरे गले में भरतू डिजाइन के साथ आप इस तरह के लाइटवेट मैचिंग के ईयररिंग्स भी बनवा सकती हैं। इस डिजाइन को सेव कर लें। इन डिजाइन का मेकिंग चार्ज भी एवरेज होगा।

4/8

गोल्ड बीड्स डिजाइन

गोल्ड बीड्स से बने नेकलेस हैवी हो सकते हैं लेकिन लाइट वेट में इन बीड्स को हल्का और खोखला गोल्ड से बनवाएंगी तो ये कम वजन में और आपके बजट में बनकर रेडी हो सकता है।

5/8

स्टनिंग गोल्ड डिजाइन

गोल्ड नेकलेस की ये डिजाइन काफी हैवी और महंगी हो सकती है। लेकिन इस डिजाइन से इंस्पायर होकर आप हल्के और कम वजन वाले गोल्ड नेकलेस को रेडी करवा सकती हैं। जो बिल्कुल अलग और खूबसूरत दिखेंगे।

6/8

लड़ीदार नेकलेस

लड़ीदार गोल्ड नेकलेस की डिजाइन पुरानी है लेकिन इसे थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट के साथ बनवाने पर बिल्कुल हटके लुक देगी। इस डिजाइन को सेव कर लें।

7/8

ट्रेडिशनल गोल्ड नेकलेस डिजाइन

ट्रेडिशनल डिजाइन में गोल्ड का नेकलेस बनवाना चाहती हैं तो इस तरह की लाइटवेट डिजाइन को चुन सकती हैं। जो 10 ग्राम के अंदर बनकर रेडी हो सकता है।

8/8

3-4 ग्राम में बनवाएं नेकलेस

बजट बहुत ही कम है तो इस तरह की डिजाइन को आप 3-4 ग्राम में भी बनवा सकती हैं। ये काफी लाइटवेट बनकर तैयार होंगे लेकिन डिजाइन खूबसूरत दिखेगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल6-9 ग्राम में बन जाएंगे ये गोल्ड नेकलेस, यहां देखें 7 लेटेस्ट डिजाइन