
किसी भी शुभ काम से पहले घर के आंगन या फिर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों में भी आप अपने घर के दरवाजे या फिर पूजा की चौकी के पास सुंदर रंगोलू डिजाइन को बना सकते हैं। यहां हम 7 रंगोली डिजाइन शेयर कर रहे हैं। जिन्हें बनाना काफी आसान है और जो लोग रंगोली बनाने में नौसिखिए हैं वह भी इन डिजाइन्स को आसानी से बना सकते हैं।

2/8छोटी रंगोली बनाने के लिए डिजाइन खोज रहे हैं तो कमल के फूल वाला डिजाइन बेहतर है। इस डिजाइन को तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा रंगों की जरूरत नहीं है। फोटो क्रेडिट- kshamarangoliart

3/8स्वास्तिक को पवित्र और मंगलकारी सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में इस तरह की रंगोली को फूलों का इस्तेमाल करके तैयार कर सकते हैं। तीन रंगों के फूलों का इस्तेमाल करके आप इस डिजाइन को बना सकती हैं। फोटो क्रेडिट- shitalart

4/8पत्तों से आप चरण वाली रंगोली बनाकर तैयार कर सकते हैं। इस रंगोली में गेंदे और चमेली के फूलों बेस बनाया गया है। इसके बाद सेंटर में दो हरे पत्तों और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करके चरण बनाए गए हैं। फोटो क्रेडिट- _vibhas_art_and_craft_studio_

5/8जो लोग रंगोली बनाना जानते हैं उनके लिए इस डिजाइन को बनाना काफी आसान है। इसमें एक सर्कल पैटर्न की रंगोली के साथ साइड में एक कलश डिजाइन बना है। फोटो क्रेडिट- triveni.art.gallery

6/8फूलों से बनी सुंदर रंगोली दिखने में काफी अच्छी लगती है। इसे आप गेंदे के पीले-नारंगी फूलों के अलावा गुलाब और सफेद फूलों का इस्तेमाल करके बना सकते है। फोटो क्रेडिट- swativerma3756

7/8रंगों का इस्तेमाल करके इस तरह से छोटी सी चरण रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली में स्पाइरल पैटर्न यूज करके पैर बनाए गए हैं। फोटो क्रेडिट- rangolibysakshi_

8/8सबसे आसान रंगोली डिजाइन खोज रहे हैं तो इस पैटर्न को देखें। ये चरण रंगोली है जिसे कोई भी आसानी से बना सकता है। फोटो क्रेडिट- shwetaarts06
