नवरात्रि स्पेशल: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगी लाल कांच की चूड़ियां, इन 8 तरीकों से बनाएं सेट

नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप भी हाथों में लाल चूड़ियां पहनने वाली हैं, तो सेट बनाने के ये तरीके आपको जरूर देख लेने चाहिए। बैंगल्स और चूड़ियों के साथ मिलाकर इतना सुंदर सेट बनेगा कि हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

Anmol ChauhanOct 10, 2026 09:37 pm IST
Follow us on Google News
1/9

हाथों में पहनें लाल चूड़ियों का सुंदर सेट

नवरात्रि पर सुहागिन महिलाओं का हाथों में लाल चूड़ियां पहनना काफी शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ के दौरान साड़ी और सूट के साथ लाल चूड़ियां देखने में भी काफी सुंदर लगती हैं। आप चाहें हो लाल चूड़ियों का सुंदर सेट भी बना सकती हैं। अलग-अलग रंग की चूड़ियों और बैंगल्स के साथ मिक्स कर के ये बहुत सुंदर लगती हैं। यहां हम आपके साथ कुछ फैंसी आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप नवरात्रि में ट्राई कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

गोल्डन घुंघरू बैंगल्स के साथ मिक्स करें

कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स का पेयर अगर आपके पास है, तो अपनी लाल चूड़ियों के साथ इस तरह से मिक्स कर के सेट बना सकती हैं। खासकर गोल्डन रंग के बैंगल्स के साथ रेड चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बहुत ही सुंदर लगता है।

3/9

हरी चूड़ी और बैंगल्स के साथ सेट बनाएं

प्लेन रेड चूड़ियों को आप हरे रंग की चूड़ियों और हैवी गोल्ड बैंगल्स के साथ मिक्स कर के भी पहन सकती हैं। इस तरह का सेट साड़ियों के साथ काफी सुंदर लगता है। गोल्डन और स्टोन वर्क के कड़े अगर आपके पास हैं, तो ये लुक जरूर ट्राई करें।

4/9

पर्ल बैंगल्स के साथ बनाएं सेट

पर्ल बैंगल्स कुछ अलग हटकर लगते हैं। नवरात्रि पर मंदिर जा रही हैं या कोई धार्मिक पूजा-पाठ अटैंड कर रही हैं, तो प्लेन चूड़ियों के बीच में लगाकर पहन सकती हैं। इनकी दोनों तरफ ग्रीन या गोल्डन बैंगल्स लगा लें, बहुत सुंदर और भरा-भरा लुक आएगा।

5/9

स्टोन वर्क वाली चूड़ियां मिक्स करें

पतली स्टोन वर्क वाली चूड़ियां आप किसी भी रंग की चूड़ियों के साथ मैच कर सकती हैं। ये चूड़ियों के सेट को बहुत सुंदर बना देती हैं। बहुत ज्यादा हेवी लुक पसंद नहीं करती हैं, तो प्लेन कांच की रेड चूड़ियों के साथ इन्हें मिक्स एंड मैच कर के पहन सकती हैं।

6/9

फैंसी हरी चूड़ी आगे-पीछे लगाएं

लाल चूड़ियों के साथ ग्रीन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बहुत ही सुंदर लगता है। अगर आपके पास थोड़ी फैंसी ग्रीन चूड़ियां रखी हैं तो उन्हें प्लेन रेड चूड़ियों के आगे पीछे लगाकर पहन सकती हैं। साथ में आपके पास जो भी बैंगल्स हो, उन्हें भी मिक्स कर लें।

7/9

रेड चूड़ा सेट वियर करें

नवरात्रि पर आप हाथों में लाल रंग का चूड़ा सेट भी वियर कर सकती हैं। ये एथनिक वियर के साथ बहुत ही सुंदर लगता है। खासकर अगर नई नवेली बहू हैं, तो हाथों में गोल्डन और रेड के कॉम्बिनेशन वाला सुंदर चूड़ा सेट वियर कर सकती हैं।

8/9

रेड ग्रीन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन

प्लेन हरी और रेड चूड़ियों को मिक्स कर के इस तरह का सुंदर सेट भी बनाया जा सकता है। इसके आगे पीछे आप स्टोन वर्क वाले बैंगल्स लगा सकती हैं, बहुत ही प्यारा लुक आता है। ज्यादा हेवी लुक नहीं रखना है तो बिना बैंगल्स के भी पहन सकती हैं।

9/9

लटकन वाले बैंगल्स लगेंगे अट्रैक्टिव

लटकन वाले हेवी बैंगल्स आपके ज्वैलरी कलेक्शन में होने ही चाहिए। मंदिर जा रही हों या कोई धार्मिक उत्सव हो, तो अपनी साड़ी के साथ इस तरह से चूड़ियों का सेट बनाकर पहन सकती हैं। ये बैंगल्स हाथों को काफी सुंदर और अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलनवरात्रि स्पेशल: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगी लाल कांच की चूड़ियां, इन 8 तरीकों से बनाएं सेट