1/8किचन में स्मार्ट वर्क करना ही असली गृहिणी की पहचान है। किचन के एक गैजेट की मदद से कई तरह के डिशेज को स्मार्टली बना सकते हैं। जैसे सस्ते से इलेक्ट्रिक सैंडविच मेकर में केवल सैंडविच ही नहीं बना सकते। बल्कि ये और भी कई तरह की डिश को बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें एक सस्ता इलेक्ट्रिक सैंडविच मेकर किन डिश को बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

टिक्का बनाने का शौक है को इसे आसानी से इलेक्ट्रिक सैंडविच ग्रिलर में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये आसानी से पक भी जाएंगे और टेस्टी बनेंगे।

बैंगन, भिंडी या आलू के भरवें बनाने हैं तो इसे आसानी से इलेक्ट्रिक सैंडविच मेकर में रेडी कर सकते हैं।

वेफल मेकर मशीन नहीं है तो क्या हुआ? इस सैंडविच मेकर में आसानी से वेफल बनाकर तैयार किया जा सकता है। बस इसे दो बार घुमाएं जिससे वेफल के ऊपर वो स्क्वेअर शेप वाली डिजाइन बन जाए।

बेसन का चीला बनाना भी इस सैंडविच मेकर में बहुत आसान है।

कच्चे आलू को ग्रेट करके क्रिस्पी चीला सैंडविच मेकर में फटाफट बनकर रेडी हो जाता है।

उत्तपम को झटपट बनाना चाहती हैं तो सैंडविच मेकर में बनाकर देखें।

क्रिस्पी भरवां वाले पराठे बनाने के लिए सैंडविच मेकर का इस्तेमाल करें।
