मुकेश अंबानी-नीता अंबानी की 41 साल की सफल शादी के 6 सीक्रेट्स, हर कपल के लिए हैं परफेक्ट रिलेशनशिप गोल्स

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, दोनों ने साथ मिलकर परिवार और बिजनेस को संभाला हुआ है। इसके साथ उन्होंने अपने शादीशुदा रिश्ते में भी प्यार बनाए रखा। चलिए उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ के कुछ टिप्स आपको देते हैं।

Deepali SrivastavaApr 09, 2026 11:44 am IST
1/8

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की सफल शादी के 6 मंत्र

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों ने न सिर्फ अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि अपने परिवार को भी बेहद सलीके और संतुलन के साथ संभाला है, जहां हर रिश्ते में प्यार और सम्मान बराबर देखने को मिलता है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी लव स्टोरी और शादीशुदा जिंदगी काफी हद तक एक आम कपल जैसी ही लगती है। दोनों एक-दूसरे के साथ सम्मान और समझदारी से रहते हैं, हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं और अपने तीनों बच्चों को भी अच्छी तरह से सेटल कर चुके हैं। करीब 41 साल की शादी के बाद भी उनके रिश्ते में वही मिठास और मजबूती बरकरार है, जो आज के दौर में कम ही देखने को मिलती है, जहां कई रिश्ते 4-5 साल में ही कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के 6 खास मंत्र बताने जा रहे हैं, जिनसे हर कपल सीख ले सकता है।

2/8

1- साथ निभाना साथिया

नीता-मुकेश अंबानी के रिश्ते से आप पहली सीख ले सकते हैं, हर सिचुएशन में एक दूसरे के साथ खड़े रहना। शादी के सभी वचन में से एक वचन होता है, साथ निभाने का और नीता-मुकेश अंबानी वही निभा रहे हैं। ये दोनों परिवार हो या बिजनेस साथ में संभालते हैं और हर दुख-सुख में एक दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े रहते हैं। जिंदगी में कई मुश्किलों को उन्होंने साथ में सामना किया और इससे न सिर्फ चीजें सुधर गईं बल्कि ये रिश्ता हर दिन मजबूत हुआ।

3/8

2- अलग-अलग पहचान

अक्सर रिश्तों में देखा गया है कि पति-पत्नी एक दूसरे की पहचान को कुछ नहीं समझते हैं और उस पर हावी हो जाते हैं। मुकेश अंबानी का बड़ा नाम है लेकिन वह कभी भी पत्नी नीता के नाम या उनकी इमेज पर हावी नहीं होता। ऐसे ही नीता अंबानी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। आजकल पति-पत्नी वर्किंग होते हैं और अगर दोनों आपस में ही जीत-हार की रेस लगाने लगेंगे, तो रिश्ता कैसे टिकेगा। मुकेश-नीता ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए साथ में काम किया और रिश्ते के साथ छवि भी बनाई।

4/8

3- परिवार भी है प्राथमिकता

मुकेश-नीता अंबानी सबसे ज्यादा बिजी रहते हैं लेकिन परिवार के लिए उनके पास हमेशा समय होता है। वह सभी के साथ बैठकर खाना खाते हैं और साथ में ही बाहर जाते हैं। अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर परिवार की जिम्मेदारी उठाते हैं, तो रिश्ता भी लंबा चलता है और परिवार भी खुशहाल रहता है। यहां ऐसा ही होता है, लेकिन अक्सर आपने देखा होगा कि परिवार-बच्चों की जिम्मेदारी सिर्फ औरत उठाती है और फिर यही वजह बनती है रिश्ते में दरार और दूरी की।

5/8

4- ईगो की जगह नहीं

जब हस्बैंड-वाइफ दोनों वर्किंग होते हैं, तो अक्सर काम या पैसों को लेकर लड़ाई हो जाती है। ऐसे में दोनों का ईगो क्लैश होता है और इसका असर रिश्ते पर पड़ता है। गुस्से में कई बातें कह जाते हैं, जो बाद में भी दिमाग में रहती है। नीता-मुकेश अंबानी कभी एक दूसरे के काम में दखल नहीं देते बल्कि पहले ही सलाह करके काम शुरू करते हैं। उनके रिश्ते में ईगो की जगह नहीं है, उन्हें पता है कि साथ रहकर ही सही काम हो सकता है। यही बात आजकल के कपल्स को समझनी पड़ेगी। अगर दोनों वर्किंग हैं, तो साथ में हर चीज को बैलेंस करना सीखें।

6/8

5- रिश्ते पर निगेटिव इफेक्ट

आमतौर पर ऐसा होता है कि अगर रिश्ते के बारे में किसी ने कुछ गलत कह दिया तो पति-पत्नी आपस में ही झगड़ना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही नीता-मुकेश अंबानी के साथ भी हुआ है, कई बार लोगों ने उनके आपसी रिश्तों पर सवाल खड़े किए लेकिन मजाल है दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया हो। बल्कि कठिन समय में भी दोनों ने साथ देते हुए सभी गलत बातों को इग्नोर किया और रिश्ते को पॉजिटिव अप्रोच के साथ मेंटेन रखा।

7/8

6- अन्य रिश्तों का ख्याल रखना

नीता-मुकेश अंबानी अपने शादीशुदा रिश्ते के साथ अन्य रिश्तों का ख्याल भी खूब रखते हैं। नीता अंबानी अपनी सास के साथ हर जगह दिखती हैं और उनका पूरा ध्यान रखती हैं। ऐसे ही मुकेश अंबानी पत्नी के परिवार का ख्याल रखते हैं। ज्यादातर कपल्स शादी के बाद सास-ससुर से अलग हो जाते हैं, इसके कई कारण भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आपके प्रति उनका व्यवहार अच्छा है, तो उनकी देखभाल करें। इससे आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी और परिवार भी खुश रहेगा।

8/8

रिलेशनशिप टिप्स क्या है

नीता-मुकेश अंबानी के रिश्ते की तरह ही आप अपने रिश्ते को मजबूत, सपोर्टिव और खुशहाल बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक दूसरे का साथ देना है और सम्मान देना है। अगर आप दोनों वर्किंग हैं, तो एक दूसरे के काम में सपोर्ट करें और ईगो को साइड में रखें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमुकेश अंबानी-नीता अंबानी की 41 साल की सफल शादी के 6 सीक्रेट्स, हर कपल के लिए हैं परफेक्ट रिलेशनशिप गोल्स