Mother's Day 2026: डेली वियर के लिए 2-3 ग्राम गोल्ड में बनवाएं सुंदर बाली, मम्मी खुश हो जाएगी!

Mothers Day 2026 Gift Ideas: मदर्स डे पर मां को कुछ खास गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो ये फैंसी गोल्ड बाली एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये लाइट वेट हैं, इसलिए डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट हैं। कहीं आने-जाने के लिए आपको इनमें फैंसी डिजाइन मिल जाएंगे।

Anmol ChauhanMay 07, 2026 06:26 pm IST
1/9

मां को गिफ्ट करें फैंसी बाली ईयरिंग्स

मदर्स डे का मौका हर मां को स्पेशल फील कराने का होता है। ऐसे में अगर आप भी उन्हें कुछ खास गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो बाली ईयरिंग्स एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। डेली वियर हो या कोई खास मौका इन्हें आराम से स्टाइल किया जा सकता है। आजकल तो लाइट वेट में काफी सुंदर डिजाइंस आ गए हैं, जो गिफ्टिंग के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ फैंसी डिजाइन देख लेते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

पंजाबी बाली ईयरिंग्स

ये पंजाबी बाली ईयरिंग्स आपकी मम्मी को खूब पसंद आएंगी। सूट के साथ काफी ज्यादा फैंसी लगती हैं। थोड़ा हैवी डिजाइन है लेकिन लाइट वेट भी, इसलिए कहीं आने-जाने से ले कर डेली वियर के लिए आराम से स्टाइल कर पाएंगी।

3/9

बीडेड बाली ईयररिंग्स डिजाइन्स

आजकल बीडेड बाली ईयरिंग्स काफी ट्रेंड में बनी हुई हैं। ऐसे डिजाइन सूट-साड़ी के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ भी काफी ज्यादा फैंसी लगते हैं। ये डेली वियर के लिए भी परफेक्ट डिजाइन है।

4/9

ट्रेडिशनल बाली ईयरिंग्स

ये ट्रेडीशनल बाली डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। लाइटवेट भी हैं इसलिए डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं। अगर आपकी मां ज्यादा हेवी ज्वैलरी पहनना पसंद नहीं है, तो ये गिफ्टिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।

5/9

ब्रॉड बाली डिजाइन

ब्रॉड बाली ईयरिंग्स आजकल ट्रेंड में हैं। ये हल्के डिजाइन होते हैं और काफी ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं। ऐसे बाली ईयरिंग्स बार-बार चेंज करने की भी जरूरत नहीं होती, क्योंकि लगभग हर आउटफिट के साथ बढ़िया लगते हैं।

6/9

सिंपल स्लीक बाली डिजाइन

सिंपल स्लीक बाली हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं। ये भी डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी। अगर आपकी मम्मी सिंपल सोबर ज्वैलरी पसंद करती हैं, तो उनको ये बाली काफी पसंद आएंगी।

7/9

डिजाइनर बाली ईयरिंग्स

ये डिजाइनर बाली ईयरिंग्स गिफ्टिंग के लिए अच्छा ऑप्शन हैं। पहनने के बाद ये काफी सुंदर लगती हैं। ये डिजाइन थोड़ा हेवी है, इसलिए इसे आराम से कहीं आने-जाने के लिए स्टाइल किया जा सकता है। ऐसी बाली आजकल की गर्ल्स के बीच भी काफी पॉपुलर हैं।

8/9

लटकन वाली फैंसी बाली

थोड़ी सी लटकन वाली बाली हों तो पूरा लुक बड़ा खूबसूरत आता है। ये सूट-साड़ी जैसे आउटफिट के साथ कमाल लगती हैं। अब डेली वियर के लिए झुमकी या सुई धागे थोड़े हेवी होते हैं, ऐसे में ये एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

9/9

स्टोन वर्क वाली बाली लगेंगी सुंदर

गोल्ड के साथ स्टोन वर्क में ये बाली काफी ज्यादा फैंसी लगती हैं। ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा सा मॉडर्न टच भी इनमें देखने को मिलता है। डेली वियर में ऐसे डिजाइन काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं, साथ ही हर आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलMother's Day 2026: डेली वियर के लिए 2-3 ग्राम गोल्ड में बनवाएं सुंदर बाली, मम्मी खुश हो जाएगी!