बालों की जूं, लीख और खुजली से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चम्मच रस, तुरंत मिलेगा आराम

बालों में जुएं पड़ जाना कोई बड़ी बात नहीं है। कई बार बालों में धूल-पसीने से गंदगी के कारण जुएं हो जाती हैं लेकिन इन्हें निकालना काफी मुश्किल होता है। चलिए आपको जुएं निकालने के कुछ आसान तरीके बताते हैं।

Deepali SrivastavaJun 11, 2026 05:21 pm IST
1/7

बालों से जुएं और लीख निकालने के घरेलू उपाय

बालों में गंदगी के कारण जुएं हो जाती हैं या फिर किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से। बच्चों से बड़ों तक के बालों में जुएं पड़ जाती हैं, जो आसानी से नहीं जाती। जुओं के साथ लीख भी हो जाती हैं, जिन्हें बालों से हटाना झंझट भरा काम होता है। अगर आपके या फिर बच्चे के बाल में जुएं पड़ गई हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू तरीके हैं, जिसकी मदद से आप बालों की जुओं से फौरन छुटकारा पा सकती हैं। यूट्यूबर पूनम देवनानी ने अपने चैनल पर जुओं को बालों से निकालने के लिए घरेलू उपाय बताए हैं।

2/7

नारियल तेल से क्या होगा

नारियल तेल बालों को नरिश करता है। इसमें प्रोटीन, लॉरिक एसिड, विटामिन ई जैसे तत्व होते हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देते हैं और रूसी, खुजली से भी राहत देते हैं। जुएं अक्सर गर्म जगह खोजती है और नारियल तेल ठंडा होता है, ऐसे में ये जुओं और लीख से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

3/7

कौन सा रस मिलाएं

नारियल तेल में आप प्याज का रस मिलाकर बालों में लगाएं। प्याज के रस में सल्फर होता है, जिसकी महक जुओं को पसंद नहीं होती। नारियल तेल में 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं और बालों में मसाज करते हुए लगा लें। इस तेल को लगाकर करीब 1 घंटे तक बालों को कवर करके छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें।

4/7

नीम की पत्ती वाला स्प्रे

अगर प्याज का रस नहीं लगाना चाहती हैं, तो नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें, फिर पानी को छानकर ठंडा होने दें, इसे बालों में स्प्रे करें। पानी छिड़कने के 1 घंटे के बाद बालों को शैंपू से धोएं। नीम बालों को पोषण देगी, बैक्टीरिया साफ करेगी, जुओं और खुजली से राहत भी दिलाएगी।

5/7

स्टील वाली कंघी

जुओं को निकालने के लिए हमेशा से प्लास्टिक वाली महीन कंघी का इस्तेमाल किया जाता रहा है लेकिन अब मार्केट में स्टील वाली कंघी भी आ गई है। ये आपको बाजार या फिर ऑनलाइन मिल जाएगी। इसमें दांत इतने महीन होते हैं कि इससे लीख और जुएं आसानी से निकल जाएंगे। आप इससे कंघी कर जुओं-लीख को निकाल सकते हैं।

6/7

कितने दिन तक लगाएं

आप हफ्ते में 2-3 बार प्याज का रस या फिर नीम का पानी लगा सकते हैं। हफ्ते भर में ही आपको जुओं से छुटकारा मिलता हुआ दिखाई देगा। इन तरीकों को आप करीब 15 दिन तक जरूर करें और फिर कंघी से गीले बालों को सुलझाकर लीख निकाल लें।

7/7

दोबारा जुएं आने से कैसे रोकें

बालों को साफ रखें, उनमें गंदगी न होने दें। हफ्ते में करीब 2 बार शैंपू कर बालों को साफ करें। बालों में धूल-पसीने के कारण गंदगी की परत जमने लगती है और ऐसे में जुएं हो जाती हैं। फिर ये जुएं बढ़ती रहती हैं और कई बार बालों को काटने तक की नौबत आ जाती है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबालों की जूं, लीख और खुजली से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चम्मच रस, तुरंत मिलेगा आराम