
डेली वियर में सूट के साथ ज्यादातर महिलाएं सलवार सिलवाना प्रिफर करती हैं। सलवार फ्लोई होने की वजह से काफी कंफर्टेबल होती है, साथ ही देखने में भी ये काफी स्टाइलिश लुक देती है। रोजमर्रा में पहनने के लिए इससे अच्छा ऑप्शन शायद ही कोई होगा। अगर आप भी सलवार स्टिच कराने की सोच रही हैं, तो इस बार सिंपल मोहरी की जगह फैंसी मोहरी बनवाकर ट्राई कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए मोहरी के कुछ फैंसी डिजाइंस ले कर आए हैं, जो आपकी सलवार को और भी ज्यादा स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9अपनी सिंपल मोहरी को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप ये पर्ल और लेस डिटेलिंग वाली मोहरी बनवा सकती हैं। आपके सूट पर हेवी एंब्रॉयडरी वाला वर्क है, तो इस तरह की मोहरी काफी स्टाइलिश लुक देगी। सलवार के फ्रंट में ये डिजाइन काफी उभर कर आता है।

3/9थोड़ा हैवी सूट है, तो सलवार को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इस तरह की गोटापट्टी लेस की डिटेलिंग करवा सकती हैं। पटियाला सूट बनवा रही हैं, तो इस तरह की सलवार काफी फैंसी लुक देगी। सूट में गोल्डन एंब्रॉयडरी है, तो गोल्डन लेस लगवा लें। वहीं सिल्वर एंब्रॉयडरी है तो सिल्वर लेस लगवा सकती हैं।

4/9सलवार की मोहरी पर आप इस तरह की फ्लोरल लेस लगवा सकती हैं। बहुत ही सुंदर लुक आता है। खासकर रोजमर्रा के सूटों के लिए इस तरह की लेस डिटेलिंग काफी बढ़िया रहेगी। प्रिंटेड फैब्रिक वाले सूटों पर इस तरह की लेस डिटेलिंग करवाना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा।

5/9सलवार की मोहरी पर आप इस तरह का स्कैलप कट वर्क करा सकती हैं, ये आजकल काफी ट्रेंड में बना हुआ है। डेली वियर के सूटों में लेस या बटन डिटेलिंग ना करवा रही हों, तो कट वर्क सबसे सही ऑप्शन रहता है। थोड़ा सा और स्पेशल लुक देना चाहती हैं तो बीड्स लगवा सकती हैं।

6/9पर्ल लेस से भी सलवार को काफी स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। आजकल मार्केट में काफी अच्छी पर्ल लेस मिल जाती हैं, जिन्हें आप सलवार की मोहरी पर अटैच करा सकती हैं। किसी खास ओकेजन के लिए सूट सिलवा रही हैं, तो इस तरह की मोहरी रखना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा।

7/9सूट दो रंग का है तो सलवार पर दूसरे रंग की पॉम-पॉम डिटेलिंग भी करवाई जा सकती है। इस तरह से लेस लगवा लें, साथ में पॉम पॉम अटैच कराएं, बहुत ही फैंसी लुक आता है। सूट सिंपल हो या हेवी, इस तरह की मोहरी हर किसी के साथ काफी अच्छी लगेगी।

8/9सूट का फैब्रिक प्रिंटेड है, तो इस तरह से उसे मोहरी पर अटैच करा सकती हैं। काफी फैंसी सा लुक आता है। डेली वियर वाले कॉटन के सूटों के साथ इस तरह की मोहरी वाली सलवार काफी ट्रेंडी लगेगी। ये रेडीमेड सलवार वाला लुक देती है, इसलिए ऑफिस-कॉलेज के लिए भी इसी तरह की मोहरी रखवा सकती हैं।

9/9इस तरह की लेस और बटन डिटेलिंग वाली मोहरी काफी फैशनेबल लुक देगी। कुछ अलग हटकर ट्राई कर चाहती हैं, तो अपने सूट के साथ इस तरह की सलवार स्टिच करा सकती हैं। बहुत फैंसी लुक आता है। इस डिजाइन की खासियत है कि आपके सिंपल प्लेन सूट को भी ये डिजाइनर लुक दे सकता है।
