
ज्यादातर महिलाएं डेली वियर में सूट पहनना पसंद करती हैं। एक तो ये देखने में भी स्टाइलिश लगता है और कंफर्टेबल भी काफी होता है। खासकर अगर सूट का फैब्रिक ले कर सिलवाया जाए हो परफेक्ट फिटिंग आती है और अपने हिसाब से कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी मिल जाता है। अगर आप सिलवाकर सूट पहनना पसंद करती हैं तो नेकलाइन पर ये 7 फैंसी डिजाइन बनवा सकती हैं। ये सभी डिजाइन लेटेस्ट हैं और आपके सिंपल सूट को भी डिजाइनर बना देंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/8सिंपल या प्लेन सूट का फैब्रिक है तो इस तरह की नेकलाइन ट्राई करें। इसमें मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट शेड में फैब्रिक लगवाकर डोरियों की डिटेलिंग की गई है। ये क्रिस क्रॉस डिजाइन काफी फैंसी लुक देता है। इसमें आप हैंडमेड लटकन भी लगवा सकती हैं, बहुत ही स्टाइलिश लगेगा।

3/8वी शेप नेकलाइन आजकल काफी ट्रेंड में बनी हुई है। हालांकि इसे सिंपल रखने के बजाए आप ये फैंसी स्कैलप कट वर्क करा सकती हैं। खासकर अगर आपका सूट प्लेन या प्रिंटेड है, या फिर एंब्रॉयडरी का काम नहीं है तो इस तरह की नेकलाइन पूरे सूट में जान डाल देगी।

4/8सूट की नेकलाइन को सिंपल ही रखना चाहती हैं तो ये हार्ट शेप कट वर्क करा सकती हैं। ये बहुत ज्यादा हैवी नहीं लगता है लेकिन अलग से ही नोटिस होता है। अपने सिल्क या कॉटन फैब्रिक वाले सूटों के साथ आप इस तरह की नेकलाइन ट्राई कर सकती हैं। बहुत ही फैंसी लुक आएगा।

5/8अगर आपके सूट के दुपट्टे या बाजू पर कोई बॉर्डर है तो उसे आप कुर्ती की नेकलाइन पर भी लगवा सकती हैं। बहुत ही अट्रैक्टिव और डिजाइनर लुक आता है। खासकर सिल्क वाले सूटों के साथ आपको ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। चाहें तो इनमें मैचिंग पॉम-पॉम डिटेलिंग वाली लेस भी लगवा सकती हैं।

6/8सिंपल गोल गले की जगह आप अपने डेली वियर सूटों में इस तरह की नेकलाइन भी बनवा सकती हैं। स्क्वेयर शेप में सुंदर कट वर्क वाला ये नेक डिजाइन काफी स्टाइलिश लुक देगा। थोड़ा और डिटेलिंग चाहती हैं तो लेस और बटन भी लगवा सकती हैं।

7/8इस तरह की डिजाइनर नेकलाइन भी आपके सूट को काफी प्यारा लुक देगी। इसमें फैब्रिक लूप्स का सुंदर डिजाइन बनाया गया है, जो देखने में काफी क्लासी लगता है। अगर आपका सूट दो रंग का है तो इस तरह की नेकलाइन आपको एक बार ट्राई कर के देखनी चाहिए।

8/8अपने सिंपल सूट को थोड़ा ट्रेंडी और मॉडर्न टच देना है तो ये मसाबा कट नेकलाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आगे की तरफ से होते हुए एक डोरी जाती है जिसे नेक पर बांधना होता है। ये देखने में काफी ज्यादा फैंसी लगती है। खासकर अगर प्रिंटेड फैब्रिक ले कर कुर्ती स्टिच करा रही हैं तो ये नेकलाइन ट्राई करना बनता है।
