
साड़ी का लुक उसके ब्लाउज पीस पर काफी हद तक डिपेंड करता है। तभी तोआजकल डिजाइन ब्लाउज का ट्रेंड है, जहां सिर्फ नेकलाइन ही नहीं ब्लाउज की स्लीव्स पर भी एक्स्ट्रा वर्क किया जाता है। अब सिंपल स्लीव्स बनवाने का जमाना गया। बेशक डेली वियर के लिए ब्लाउज स्टिच करा रही हों, बाजू के थोड़ी डिटेलिंग करवाना तो बनता है। यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी ब्लाउज स्लीव्स के डिजाइन ले कर आए हैं, जिन्हें आप डेली वियर की साड़ियों के साथ सिलवा सकती हैं। हर एक डिजाइन काफी ज्यादा स्टाइलिश है। (All Images Credit- @blousetrends_Instagram)

2/9स्लीव्स को डिजाइनर टच देना है तो आप ये डोरी और फ्लॉवर शेप वाला सुंदर पैटर्न बनवा सकती हैं। ओवरऑल ब्लाउज पीस सिंपल हो और साड़ी भी ज्यादा डिटेलिंग वाली ना हो, तो ऐसी बाजू आपके पूरे लुक को बेहद खास बना सकती है। इसमें आप हैंडमेड लटकन भी लगवा सकती हैं, बहुत ही प्यारा लुक आता है।

3/9थोड़ा फैशनेबल ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ये बो शेप वाली स्लीव्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इस तरह के डिजाइन पहनने के बाद लुक ही अलग आता है। डेली वियर हो या कोई खास मौका, ये स्लीव्स हर मौके पर अच्छी लगेंगी। गर्मियों में तो खासकर ऐसी डिजाइन चुनना परफेक्ट रहता है।

4/9स्लीव्स को फैंसी लुक देने के लिए अक्सर कट वर्क का सहारा लिया जाता है। आप भी अपनी स्लीव्स पर ये खूबसूरत सा डायमंड कट वर्क करा सकती हैं, बहुत ही स्टाइलिश लगेगा। डेली वियर की साड़ियों के लिए खासतौर से ये एक परफेक्ट डिजाइन है।

5/9ब्लाउज की स्लीव्स पर आप कुछ इस तरह से कट वर्क और फ्रिल का खूबसूरत वर्क करा सकती हैं। इसका लुक काफी ज्यादा फैंसी आएगा। डेली वियर की साड़ी अक्सर सिंपल होती है, उसे डिजाइनर टच देने के लिए ये स्लीव्स एक परफेक्ट ऑप्शन रहेंगी।

6/9अपनी साड़ी को थोड़ा हैवी और स्पेशल लुक देना चाहती हैं तो ये वाली स्लीव्स आपको बनवा लेनी चाहिए। ये फ्लॉवर शेप कट वर्क इतना सुधार लगेगा, साथ में अगर आप मैचिंग स्टोन, बीड्स और लटकन भी अटैच करा लें तो ओवरऑल लुक बड़ा फैंसी आता है।

7/9फुल स्लीव्स काफी क्लासी लगती हैं। खासकर अगर किसी फंक्शन के लिए साड़ी तैयार करा रही हैं तो ये स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। ये हथफूल जैसा लुक दे रही हैं, जिसमें आप पर्ल और बीड्स वाली लेस भी अटैच करा सकती हैं। बहुत ही ज्यादा रॉयल और एलिगेंट लुक आता है।

8/9ये प्लीटेड स्लीव्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये वॉल्यूम एड करती हैं, जिससे ओवरऑल लुक काफी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगता है। आप इसमें बीड्स भी लगवा सकती हैं, लुक और एन्हांस हो जाएगा। डेली वियर के लिए कोई सिंपल लेकिन एलिगेंट सा बाजू का डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये परफेक्ट है।

9/9ये हार्ट शेप स्लीव्स काफी मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक देंगी। हाफ स्लीव्स हैं तो समर्स के लिए भी एकदम परफेक्ट हैं। डेली वियर की साड़ी के साथ तो ये डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें भी आप छोटे-छोटे बीड्स अटैच करा सकती हैं, इससे प्लेन लुक थोड़ा हेवी और डिजाइनर लगने लगता है।
