
आलू की टिक्की भला किसे पसंद नहीं। खासतौर से जब ये कुरकुरी हो तब तो अलग ही लेवल का टेस्ट आता है। अब घर में आलू उबालकर टिक्की बना तो लें, लेकिन टिक्की में वो कुरकुरापन नहीं आता। वो शादियों में मिलने वाली आलू की टिक्की या स्ट्रीट स्टाइल टिक्की हर किसी से नहीं बन पाती। देखिए रेसिपी तो सिंपल है, बस कुछ बातें ध्यान में रखेंगी तो टिक्की में वो कुरकुरापन और स्वाद भी आएगा जो हलवाइयों वाली टिक्की में आता है। आइए फटाफट से जान लेते हैं। (Image Credit: @madhavikitchen_Instagram)

2/8आलू की टिक्की बनाने के लिए आलू हमेशा किसी पतीले में ही उबालें। प्रेशर कुकर में आलू बहुत ज्यादा पानी एब्जॉर्ब कर लेते हैं, जिससे टिक्की बहुत गीली-गीली बनती हैं और उसमें कुरकुरापन नहीं आ पाता। किसी खुले बर्तन में उबालने से ये पानी को एब्जॉर्ब नहीं करते हैं। फुल फ्लेम पर लगभग 20-25 मिनट में आलू उबल जाएंगे।

3/8जैसे ही आलू उबल जाएं उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। टिक्की बनाने के लिए हमेशा ठंडे और छिले हुए आलू का इस्तेमाल करना चाहिए। गर्म आलू से टिक्की बनाएंगी तो वो कुरकुरी नहीं बनेंगी।

4/8टिक्की का स्वाद अच्छा आए इसके लिए उबले हुए आलू में कुछ मसाले जरूर एड करें। जैसे काला नमक, सादा नमक, हरा धनिया या पुदीना, मोटी कुटी लाल मिर्च (चिली फ्लेक्स), हरी मिर्च और नींबू का रस। ये सभी चीजें मिलाने से टिक्की का फ्लेवर बहुत अच्छा आता है।

5/8टिक्की एकदम क्रिस्पी बने इसके लिए थोड़ा सा चावल का आटा जरूर मिक्स करें। चावलों को मिक्सर में हल्का सा चला लेंगी तो चावल का आटा बन जाएगा। इससे टिक्की अच्छे से बाइंड भी होंगी और वो कुरकुरापन भी आएगा, जो हलवाइयों वाली टिक्की में आता है। मात्रा की बात करें तो अगर 5-6 आलू ले रही हैं, तो 3-4 चम्मच चावल का आटा मिला सकती हैं। फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

6/8आलू का मिक्सचर बनाने के बाद तुरंत टिक्कियां ना बनाने लगें। इस मिक्सचर को कुछ देर रेस्ट देना जरूरी है, इससे टिक्की अच्छी बनती हैं। बहुत ज्यादा नहीं, बस 10-15 मिनट रखकर छोड़ दें। फिर छोटी छोटी टिक्की बनाकर रेडी कर लें।

7/8आलू की टिक्की हमेशा लो फ्लेम यानी धीमी आंच पर ही तलें। तेज आंच पर ये बाहर से जल जाती हैं और अंदर से कच्ची रह जाती हैं। चूंकि इनमें चावल का आटा भी है, इसलिए धीमी आंच पर अंदर से अच्छी तरह पकना बेहद जरूरी है।

8/8तेल में टिक्की तल रही हों या थोड़े तेल में शैलो फ्राई कर रही हों, इसे तभी पलटें जब ये एक तरफ से पूरी तरह गोल्डन ब्राउन हो जाए। पहले ही पलटने से ये टूट भी सकती है। इसके बाद टिक्की को किसी प्लेट में निकाल लें। नैपकिन यूज ना करें, इससे टिक्की थोड़ी सॉफ्ट हो जाती है।
