
भारत के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक होली को आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। रंगों के इस त्योहार को अगर आप यादगार और मजेदार बनाना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपना सकते हैं। अगर आप घर पर एक छोटी सी होली पार्टी, होली मिलन या गेट-टुगेदर प्लान कर रहे हैं तो यहां देखिए इसे मजेदार तरीके से कैसे सेलिब्रेट करें।

2/7होली पार्टी कर रहे हैं तो आप थीम सेटकर सकते हैं। पार्टी के लिए बॉलीवुड होली थीम रख सकते हैं, जिसमें मेहमानों से 'बलम पिचकारी' या 'रंग बरसे' जैसी फिल्मों के किरदारों की तरह तैयार होने को कहें। इसके अलावा वाइट कैनवास थीम रखें। जहां सभी को सफेद कुर्ते या टी-शर्ट पहनने को कहें। रेनबो रायट थीम में मेहमानों को इंद्रधनुष के अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने के लिए कहें, जो होली के माहौल को रंगीन बना सकते हैं।

3/7बहुत से लोगों को रंगों से एलर्जी होती है इसलिए वह होली खेलने से परहेज करते हैं। ऐसे में इस बार होली की पार्टी की थीम फूलों की होली वाली रखें। इसमें रंगों की जगह फूलों के साथ एंजॉय करें।

4/7होली पार्टी को मजेदार और यादगार बनाने के लिए कुछ गेम्स को शामिल करें। पानी के गुब्बारे, फूड गेम, तंबोला जैसे मजेदार गेम्स अपने गेस्ट को खिलाएं।

5/7होली पर रंगों से नहीं खेलना है तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ पॉटलक पार्टी होस्ट करें। इसमें सभी को कहें कि वह अपने घर से कुछ न कुछ बनाकर लाएं और फिर सब एक साथ बैठ कर खाएं।

6/7होली की पार्टी को मजेदार बनाने के लिए फनी प्रोप्स को रखें। फोटो खींचवाने वाले लोगों को ये खूब पसंद आएंगे।

7/7परिवार के साथ होली पार्टी कर रहे हैं तो इसे खास बनाने के लिए रंगोली प्रतियोगिता रखें। इसे मजेदार बनाने के लिए टाइम लिमिट सेट करें।
