दादी-मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवाएं बिटिया की ड्रेस, ये 7 फ्रॉक डिजाइन देख सभी करेंगे तारीफ

पुरानी साड़ियों को हम किसी को दे देते हैं या रखे हुए खराब हो जाती हैं। अगर आपके पास भी कई साड़ियां हैं, तो बिटिया के लिए खूबसूरत डिजाइन वाली फ्रॉक सिलवा लें। चलिए आपको कुछ स्टाइलिश फ्रॉक के डिजाइन दिखाते हैं।

Deepali SrivastavaSep 29, 2026 01:35 pm IST
Follow us on Google News
1/8

पुरानी साड़ी से बनाएं बेटी के लिए फ्रॉक

पुरानी साड़ियों को अक्सर हम अलमारी में सहेज कर रखे रहते हैं और फिर एक दिन उसे उठाकर किसी को दे देते हैं या फिर वह बेकार हो जाती है। अगर आपके घर में भी पुरानी साड़ियों का कलेक्शन रखा है, तो बेटी के लिए स्टाइलिश फ्रॉक सिलवा सकते हैं। पुरानी साड़ी से फ्रॉक अच्छी और क्लासी डिजाइन वाली बन जाएगी। बस आपको कुछ डिजाइन सेव करके टेलर को देने होंगे और वह वैसे ही फ्रॉक स्टिच करके आपको देगा। जब बिटिया इन ट्रेंडी फ्रॉक डिजाइन को पहनकर कही जाएगी तो उसे खूब तारीफ मिलेगी।

2/8

ग्रीन बॉर्डर फ्रॉक

बनारसी साड़ी रखी हुई है, तो आप बॉर्डर स्टाइल वाली फ्रॉक बिटिया के लिए बनवा सकती हैं। इस तरह की फ्रॉक हैवी और स्टाइलिश दिखेगी। घर या किसी खास फंक्शन में पहनने के लिए परफेक्ट रहेगी।

3/8

लॉन्ग फ्रॉक डिजाइन

बनारसी साड़ी से ही आप लॉन्ग ड्रेस लुक में फ्रॉक बेटी के लिए सिलवा सकती हैं। इस तरह की फ्रॉक वेस्टर्न ड्रेस लुक देगी और बिटिया के ऊपर सुंदर लगेगी।

4/8

येलो फ्रंट बटन फ्रॉक

फ्रॉक को स्टाइलिश बनवाना चाहती हैं, तो सिंपल बनाते हुए सामने की ओर बटन लुक दें। इससे आपको क्लासी और ट्रेंडी फ्रॉक लुक मिलेगा। बिटिया के ऊपर इस तरह का पैटर्न अच्छा भी लगेगा।

5/8

पार्टी वियर ग्रीन फ्रॉक

साटिन या सिल्क साड़ी के साथ आप इस तरह की पार्टी वियर फ्रॉक बेटी के लिए बनवा सकती हैं। इस तरह की फ्रॉक भी ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक देगी।

6/8

फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक

अगर कोई जॉर्जट वाली फ्लोरल प्रिंट में साड़ी है, तो इससे स्ट्रैप पैटर्न में आप लॉन्ग या नी लेंथ फ्रॉक सिलवा लें। बिटिया के ऊपर दोनों तरह की फ्रॉक सुंदर लगेगी। कैजुअल वियर के लिए ये फ्रॉक परफेक्ट रहेगी।

7/8

वेलवेट लुक लेस स्टाइल फ्रॉक

हैवी कपड़े में साड़ी है, तो आप लेस लगवाते हुए फ्रॉक सिलवाएं। ऊपर की ओर फूल लगवा सकते हैं या फिर लेस से कुछ डिजाइन बनाएं। इस तरह की फ्रॉक किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगी।

8/8

नेट ब्लैक फ्रॉक

नेट की साड़ी है, तो आप पार्टी वियर स्टाइल में फ्रॉक सिलवा सकती हैं। फ्रॉक के ऊपर फूल या मोती से सजावट करवाएं और ऊपर की ओर लेस लगवा सकती हैं। ये पार्टी परफेक्ट ड्रेस बन जाएगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलदादी-मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवाएं बिटिया की ड्रेस, ये 7 फ्रॉक डिजाइन देख सभी करेंगे तारीफ