1/7मकर संक्रांति 2026 का त्योहार अपने साथ तिल और गुड़ की सौंधी महक भी साथ लेकर आता है। लेकिन आप अगर फिटनेस फ्रीक हैं और त्योहारों पर मीठा खाने-खिलाने से परहेज करते हैं तो शुगर-फ्री डेजर्ट्स आपके त्योहार की मिठास कम नहीं होने देंगे। जी हां, आप पारंपरिक व्यंजनों को बिना चीनी के भी उतना ही लाजवाब बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

लड्डू बनाने के लिए चीनी या गुड़ की जगह खजूर का पेस्ट इस्तेमाल करें। इसमें भुने हुए तिल, बादाम और अखरोट मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें।

सफेद तिल और मावा के साथ प्राकृतिक स्वीटनर का उपयोग करके यह बर्फी तैयार कर सकते हैं। यह लो-कैलोरी और एक टेस्टी विकल्प है।

अंजीर को भिगोकर पीसने के बाद देसी घी में भून लें। ऊपर से इलायची और कटे हुए पिस्ते डालें। हलवा बनकर तैयार है।

सेहत के प्रति जागरूक लोगों के लिए यह सबसे बेहतरीन डेजर्ट है। रागी के आटे और ओट्स को भूनकर इसमें पिसे हुए खजूर और थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर लड्डू बांध लें।

खजूर का पेस्ट या स्टीविया-आधारित गुड़ को चिपचिपा होने तक गरम करें, मूंगफली डालें और मिश्रण को चिकनी प्लेट पर फैला दें। जब मिश्रण पूरी तरह जम जाए तो उसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।

शुगर-फ्री गुड़ पोली बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे से आटा गूंथकर अलग रख लें। अब भरावन के लिए गुड़ को कद्दूकस किए हुए नारियल के साथ मिलाएं। आटे को बेलकर मिश्रण भरें और घी लगाकर तवे पर पकाएं। यह महाराष्ट्र की क्लासिक संक्रांति मिठाई है।
