
मकर संक्रांति का पर्व पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर त्योहार की तरह इस दिन भी ढेर सारी मिठाइयां बनाई जाती हैं। खासतौर से तिल और गुड़ से बनी मिठाई खाना इस दिन बहुत शुभ माना जाता है। सर्दियां भी चल रही हैं, तो तिल और गुड़ वाली मिठाइयां शरीर को गर्म रखने का काम करती हैं। साथ ही शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही खास मिठाइयों के बारे में जो मकर संक्रांति के दिन बनाई जाती हैं। आप भी इन्हें बनाकर अपने त्यौहार का मजा दोगुना कर सकते हैं।

2/9मकर संक्रांति के दिन तिल के लड्डू नहीं खाए तो क्या खाया। गुड़, तिल, मूंगफली, देसी घी, इलायची पाउडर डालकर बहुत ही टेस्टी लड्डू बनते हैं। लड्डू सॉफ्ट बनाने के लिए आप थोड़ा सा मावा भी एड कर सकती हैं। ठंड के मौसम में ये शरीर को गर्म रखते हैं और खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं।

3/9सर्दियों में मूंगफली के साथ गज्जक खाने का अलग ही मजा है। मकर संक्रांति पर तो गज्जक बांटे भी जाते हैं और खाए भी जाते हैं। गुड़, मूंगफली और तिल से बनी ये मिठाई बहुत ही टेस्टी लगती है और सर्दियों के लिए एक परफेक्ट स्नैक है।

4/9तिल के लड्डू या गज्जक से हटकर कुछ और खाना है तो मुरमुरे के लड्डू बनाकर तैयार कर लें। मकर संक्रांति पर कई जगह इन्हें बनाया जाता है। गुड़ के साथ क्रिस्पी मुरमुरे मिलाकर बहुत ही टेस्टी लड्डू बनते हैं। ये हेल्दी भी होते है और स्वाद में भी एक नंबर होते हैं।

5/9मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ की चिक्की भी खूब बनती है। ये भी खाने में काफी टेस्टी लगती है और हेल्दी भी होती है। इसके लिए गुड़ को पकाएं फिर उसमें भुनी हुई मूंगफली और तिल डालकर मिक्स करें। घर पर बहुत आसानी से बन जाती है।

6/9तिल और गुड़ की खीर फटाफट बन जाती है और खाने में भी टेस्टी लगती है। मकर संक्रांति पर बनाने के लिए ये एक परफेक्ट स्वीट है। इसके लिए चावल, दूध, तिल और ड्राई फ्रूट्स डालकर खीर बना लें जैसे आप नॉर्मली बनाती हैं। फिर गैस की फ्लेम बंद करने के बाद स्वादानुसार गुड़ मिलाएं, बहुत ही बढ़िया स्वाद आता है।

7/9तिल मावा रोल खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। बनाने के लिए तिल को भूनकर पाउडर बना लें। एक पैन में देसी घी गर्म करें, उसमें खोया भून लें। फिर गुड़ डालें और पका लें। इसमें ड्राई फ्रूट्स एड करें और साथ में भुने हुए तिल का पाउडर। एक मिक्सर बन जाएगा, इसे बेल कर रोल बना लें और काट लेंं। तिल मावा रोल बनकर तैयार हैं।

8/9तिल की बर्फी इतनी टेस्टी बनती है कि मुंह में घुल जाती है। इसे बनाने के लिए गुड़ की चाशनी बनाई जाती है, फिर इसमें भुने और तिल और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं। इस मिक्सचर को एक प्लेट में फैलाकर बर्फी की शेप में काट लें। फटाफट बन जाएगी और खाने में काफी टेस्टी लगेगी।

9/9मकर संक्रांति पर तिल से हटकर कुछ बनाना है तो गुड़ और नारियल के लड्डू बना सकती हैं। इसके लिए गुड़ को पकाकर उसमें फ्रेश नारियल को कुक किया जाता है। इन्हें गरमा-गरम खाने में ज्यादा मजा आता है, जब नारियल हल्का सॉफ्ट ही रहता है।
