
महाशिवरात्रि के व्रत से पहले घर में अक्सर कुछ मीठा बनाकर रख लिया जाता है, जिसमें से एक है चौलाई के लड्डू। ये फलाहारी लड्डू व्रत में खाने के लिए परफेक्ट रहते हैं। एकदम हल्के-फुल्के और शरीर को एनर्जी देने वाले। अक्सर महाशिवरात्रि से दो-तीन पहले गृहणियां खूब सारे चौलाई के लड्डू बनाकर रख लेती हैं। व्रत का भी काम हो जाता है और घर में सभी इन्हें बड़े शौक से खाते हैं। अब चौलाई के लड्डू बनाने में तो आसान होते हैं लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से ये या तो बहुत हार्ड बनते हैं या बिखर जाते हैं। ऐसे में इन्हें खाना मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज आपको सही माप के साथ चौलाई के लड्डू बनाने की कुछ टिप्स बताते हैं, जिनसे आप एकदम परफेक्ट लड्डू बना लेंगी। (Credit: @samirasrecipediary_Instagram)

2/10लड्डू बनाने से पहले कच्ची चौलाई को भुनना होता है। सबसे बड़ी गलती यहां होती है जब आप खूब सारे दाने एक बार में ही भुनने के लिए डाल देती हैं। आपको एक बार में सिर्फ एक चम्मच दाने ही कढ़ाही में भुनने चाहिए। इससे वो अच्छी तरह पॉप होते हैं।

3/10चौलाई के दाने भूनते हुए ये भी ध्यान रखें कि आपको इन्हें एकदम तेज गर्म बर्तन में ही डालना है। सबसे पहले कोई कढ़ाही या पैन अच्छे से तेज गर्म होने दें, उसके बाद ही चौलाई के दाने डालें। ये डालते ही पॉप होना शुरू हो जाएंगे।

4/10चौलाई को भूनते समय लगातार चलाते रहना जरूरी है। ये दाने काफी हल्के होते हैं, ऐसे में अगर आप इन्हें लगातार नहीं चलाएंगी तो ये तुरंत ही जलना शुरू जाएंगे, जिससे लड्डू का पूरा टेस्ट खराब हो जाएगा। ये 25-30 में ही अच्छे से पॉप हो जाते हैं।

5/10चौलाई के दाने भूनने के बाद एक आटा छानने वाली छलनी की मदद से इन्हें छान जरूर लें। इससे चौलाई के कच्चे दाने, कम फूले हुए दाने या कोई भी गंदगी बाहर निकाल जाएगी।

6/10चौलाई के कुछ दाने जो पूरी तरह फूल नहीं पाएं हैं उन्हें छलनी से अलग कर लें। इन्हें फेंकना नहीं है, आप इन्हें कच्चा आराम से खा सकती हैं। ये काफी क्रिस्पी लगते हैं। इसके अलावा इन्हें पीसकर आटे में मिला लें और उनकी रोटी बना लें।

7/10लड्डू एकदम परफेक्ट बनें, इसके लिए सबसे जरूरी है कि चाशनी सही हो। आपको एक तार वाली चाशनी बनानी है। अगर 150 ग्राम यानी लगभग 1 कप गुड़ ले रही हैं, तो सिर्फ 1-2 चम्मच पानी लें और उसमें गुड़ को पिघला लें। एक तार वाली चाशनी बन जाएगी तो एकदम परफेक्ट लड्डू बनेंगे।

8/10चाशनी सही बनी है या नहीं, इसे चेक करने के लिए थोड़े से पानी में जरा सी चाशनी डालकर देखें। अगर इसकी बॉल आराम से बन पा रही है, तो आपकी चाशनी तैयार है। अगर बॉल नहीं बन रही है तो थोड़ी देर इसे और पकाएं।

9/10जैसे ही आपकी गुड़ वाली चाशनी बनकर तैयार हो जाए, इसमें भुनी हुई चौलाई के दाने डालें। इन्हें आपस में अच्छे से मिक्स करें और फिर लड्डू बनाना शुरू करें। हाथों पर थोड़ा सा पानी जरूर लगा लें, इससे लड्डू हाथ पर नहीं चिपकेंगे।

10/10एक बात और ध्यान रखें कि जब ये चौलाई वाला मिक्स हल्का गर्म हो तभी लड्डू बनाना शुरू कर दें। ठंडा होने पर लड्डू नहीं बन पाएंगे। अगर लड्डू बनाते बनाते ये ठंडा भी हो जाए, तो आप इसे दोबारा हल्का सा गर्म कर सकती हैं।
