जूते हों या बाल, चुटकियों में साफ होगी चिपकी हुई च्युइंग गम, बस फॉलो करें ये टिप्स

Tricks To Remove Chewing Gum From Hair And Shoes : बालों से गम हटाने के लिए आखिर में हम कैंची उठा लेते हैं और जूतों को साफ करने के लिए उसे खुरचने लगते हैं, जिससे जूते खराब हो सकते हैं। लेकिनआप इस चिपचिपी आफत से निपटने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं।

Manju MamgainFeb 12, 2026 09:00 pm IST
1/7

बालों और जूतों से च्युइंग गम हटाने के 5 जादुई तरीके

आप किसी पार्टी या दोस्त से मिलने जा रहे हों और अचानक आपको महसूस हो कि आपके बालों या पसंदीदा जूतों के तलवों में च्युइंग गम चिपकी हुई है। तो यकीनन यह किसी के लिए भी बुरे सपने से कम नहीं होगा। ऐसा होने पर पहली प्रतिक्रिया अक्सर घबराहट की होती है-बालों से गम हटाने के लिए आखिर में हम कैंची उठा लेते हैं और जूतों को साफ करने के लिए उसे खुरचने लगते हैं, जिससे जूते खराब हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस चिपचिपी आफत से निपटने के लिए आपको ना तो कैंची चलाने की जरूरत होती है और ना ही जूतों को फेंकने की। बस थोड़ी सी सूझबूझ और घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें इस जिद्दी दुश्मन से बिना किसी नुकसान पीछा छुड़वाने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-

2/7

बर्फ

बर्फ का यह टिप जूतों और बालों दोनों के लिए बेहद कारगर है। इस उपाय को करने के लिए एक बर्फ का टुकड़ा लेकर उसे च्युइंग गम पर तब तक रगड़ें जब तक वह पूरी तरह सख्त न हो जाए। एक बार जब गम पत्थर जैसी हो जाए, तो उसे धीरे से हाथ या चम्मच से उखाड़ लें। यह उपाय गम की चिपचिपाहट को खत्म कर देता है।

3/7

पीनट बटर

थोड़े से पीनट बटर या साधारण नारियल तेल को गम वाली जगह पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें। तेल में मौजूद फैट च्युइंग गम के बेस को ढीला कर देते हैं। इसके बाद कंघी की मदद से आसानी से गम को बालों से बाहर निकाल सकते हैं।

4/7

नेल पॉलिश रिमूवर

अगर जूतों के तलवे पर गम बुरी तरह फैल गई है, तो नेल पॉलिश रिमूवर काम आएगा। इस टिप को फॉलो करने के लिए एक कॉटन बॉल को नेल पॉलिश रिमूवर में भिगोकर गम पर रगड़ें। इसे बालों पर कभी इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह उन्हें डैमेज कर सकता है। जूतों के रंगीन हिस्से पर लगाने से पहले भी पैच टेस्ट कर लें।

5/7

हेयर ड्रायर

कई बार च्युइंग गम साफ करने के लिए ठंडी चीजों की जगह गर्मी काम आती है, खासकर जूतों के लिए यह टिप अच्छी तरह काम करता है। हेयर ड्रायर से गर्म हवा च्युइंग गम पर डालें। जब गम पिघलकर नरम हो जाए, तो एक पुराने अखबार या कार्डबोर्ड के टुकड़े से उसे खींचकर निकाल लें।

6/7

नमक और टूथपेस्ट

थोड़ा सा टूथपेस्ट च्युइंग गम पर लगाकर उसके ऊपर थोड़ा नमक छिड़क दें। नमक एक 'स्क्रब' की तरह काम करेगा और टूथपेस्ट च्युइंग गम की पकड़ ढीली करके उसे साफ करने में मदद करेगा।

7/7

हेयर वॉश

बालों से च्युइंग गम निकालने के बाद उन्हें शैम्पू से धोना न भूलें ताकि तेल या पीनट बटर की चिकनाई साफ हो जाए।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलजूते हों या बाल, चुटकियों में साफ होगी चिपकी हुई च्युइंग गम, बस फॉलो करें ये टिप्स
;;;