LPG Crisis: सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? देखें 10 फूड जो आप कम गैस में भी बना सकती हैं!

LPG Cylinder Crisis: आपका सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है तो बेहतर रहेगा कि आप कुछ ऐसी डिशेज के ऑप्शन जान लें, जिन्हें बनाने में कम गैस खर्च होती है। ताकि आने वाले दिनों में गैस की कमी से आपको परेशान ना होना पड़े।

Anmol ChauhanMar 12, 2026 12:13 pm IST
1/9

कम गैस में बन जाएंगी ये डिशेज

ईरान और अमरीका-इजरायल युद्ध का असर अब आम भारतीयों की रसोई पर भी दिखने लगा है। जहां LPG गैस की कीमतों में उछाल आया है, वहीं अब बुकिंग की डेट भी बढ़ा दी गई है। ऐसे में गैस की किल्लत होना स्वाभाविक है। समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है अगर आपका सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में बेहतर रहेगा कि आप कुछ ऐसी डिशेज के ऑप्शन जान लें, जिन्हें बनाने में कम गैस खर्च होती है। ताकि आने वाले दिनों में गैस की कमी से आपको परेशान ना होना पड़े।

2/9

पोहा नाश्ते के लिए बढ़िया रहेगा

सुबह नाश्ते में या शाम की हल्की भूख के लिए पोहा एकदम परफेक्ट ऑप्शन रहेगा। ये हेल्दी भी है और काफी कम गैस में बन जाता है। पोहे को 2-3 बार अच्छी तरह धो कर रख लें, फिर 15 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। ये सॉफ्ट हो जाएगा और ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद बस कढ़ाही में तेल, राई, कड़ी पत्ता, मूंगफली के दाने, प्याज टमाटर और मसाले डालकर पोहा तैयार कर लें।

3/9

उपमा भी है अच्छा ऑप्शन

नाश्ते में पोहे के जगह आप कभी कभी उपमा भी बना सकती हैं। ये भी फटाफट बन जाता है और गैस काफी कम खर्च होती है। सूजी पहले से हल्की सी रोस्ट हो तो और भी जल्दी उपमा तैयार हो जाता है। खाने में भी टेस्टी लगता है और हेल्दी भी होता है।

4/9

खिचड़ी है हेल्दी और फटाफट बनाने वाला विकल्प

लंच या डिनर में आप पूरी फैमिली के टेस्टी सी खिचड़ी बनाकर रेडी कर सकती हैं। कुकर में फटाफट खिचड़ी बन जाती है। आप अलग-अलग दालों की खिचड़ी बना सकती हैं, जैसे अरहर की दाल, मूंग की दाल, मसूर दाल खिचड़ी या उड़द दाल की खिचड़ी। घरवाले बोर भी नहीं होंगे और गैस भी बचेगी।

5/9

सभी को टेस्टी लगते हैं वेजिटेबल पुलाव

बच्चे खिचड़ी खाना पसंद नहीं करते तो आप पुलाव भी बना सकती हैं। ये फटाफट बन जाते हैं और खाने में भी खूब टेस्टी लगते हैं। आप ढेर सारी सब्जियां और सोया चंक डालकर पुलाव बना सकती हैं। साथ में दही और सलाद रहेगी तो कंप्लीट मील बन जाएगी।

6/9

बच्चों के लिए बना सकती हैं सैंडविच

बच्चों के लंच में आप सैंडविच बनाकर दे सकती हैं। ये तो बिना गैस के भी बन जाते हैं। अगर आपको तवे पर टोस्ट कर के सैंडविच खाना पसंद है, तो उसमें भी ज्यादा गैस नहीं लगती है। कुछ सॉस, मेयोनीज और खीरा, पत्तागोभी, आलू और पनीर जैसी सब्जियां रखी हैं तो फटाफट टेस्टी सा सैंडविच बना सकती हैं।

7/9

दाल-चावल फटाफट बन जाएंगे

दाल-चावल कम गैस में फटाफट बनने वाला खाना है। रोटी बनाने में गैस ज्यादा लगती है, इसलिए कोशिश करें कि ज्यादातर चावल ही बनाएं। दाल में जीरे का तड़का लगा लेंगी तो काफी गैस बच जाएगी। वहीं कुछ लोग तो कुकर में एक साथ दाल चावल बना लेते हैं। ऐसे हैक सेविंग में काफी मदद करेंगे।

8/9

खाने का स्वाद बढ़ाएंगे चटनी और रायता

चटनी और रायता दोनों ही ऐसी डिश हैं जिनमें गैस की जरूरत नहीं पड़ती। रोटियों के साथ आप कभी-कभी चटनी या रायता भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। खाने में बहुत ही टेस्टी हैं और बच्चे भी इन्हें शौक से खा लेते हैं।

9/9

आलू उबालकर काफी कुछ बना सकती हैं

कुकर में फटाफट आलू उबाल लेंगी तो काफी सारी चीजें बना सकती हैं। आलू को मैश कर लें, उसमें मसाले, हरा धनिया पत्ता, मिर्च डालकर भर्ता तैयार कर लें। इसे रोटी के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आलू से रायता, सैंडविच जैसी चीजें भी बनाकर खा सकते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलLPG Crisis: सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? देखें 10 फूड जो आप कम गैस में भी बना सकती हैं!