
लोहड़ी की ठिठुरती रात और धधकती अलाव की लपटें उस वक्त तक अधूरी लगती हैं, जब तक रसोई से पंजाबी व्यंजनों की सोंधी महक और मुंह में जायका घुलता नहीं है। यह पर्व सिर्फ ठंड से बचने का बहाना नहीं, बल्कि उस पंजाबी थाली का जश्न भी है जिसमें मक्के की रोटी का सोंधापन, सरसों के साग का देसीपन और गुड़-तिल की वह मिठास छिपी हुई रहती है। आइए जानते हैं 7 ऐसे पंजाबी फूड आइटम्स के बारे में जिनके बिना लोहड़ी के त्योहार का जश्न अधूरा बना रहता है।

2/8ये छोटी-छोटी कुरकुरी रेवड़ियां न केवल अलाव में डाली जाती हैं, बल्कि लोहड़ी का मुख्य प्रसाद भी होती हैं। तिल और गुड़ से बनी रेवड़ी शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देती है।

3/8'मूंगफली और चिक्की' के बिना लोहड़ी की गपशप अधूरी है। यह त्योहार का सबसे लोकप्रिय स्नैक है जिसे आग के किनारे बैठकर खाने का अपना ही मजा है।

4/8पंजाब के कई हिस्सों में लोहड़ी की रात गन्ने के रस में चावल पकाकर खीर बनाई जाती है, जिसे अगली सुबह 'माघी' के दिन ठंडा करके खाया जाता है।

5/8उड़द दाल, आटे, घी और ढेर सारे सूखे मेवों से बनी 'पिन्नी' सर्दियों की खास सौगात है। यह न सिर्फ ऊर्जा देती है बल्कि लोहड़ी के उपहारों का भी मुख्य हिस्सा होती है।

6/8हल्के-फुल्के गोल-मटोल पिघले हुए गुड़ में लिपटे मुरमुरे के लड्डू सबसे ज्यादा बच्चों के पसंदीदा होते हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है और इनका क्रंची स्वाद हर किसी को भाता है। लोहड़ी पर इन्हें 'प्रसाद' के रूप में बांटने की भी परंपरा है।

7/8लोहड़ी पार्टी में पिंडी छोले और गरमा-गरम भटूरे स्वाद और मजा दोनों डबल कर देते हैं। अनारदाने और खास मसालों में लिपटे काले छोले जब अदरक के लच्छों और हरी मिर्च के साथ परोसे जाते हैं, तो ठंड का अहसास कहीं गायब हो जाता है।

8/8मक्के की गर्मागरम रोटियों के साथ परोसा गया सरसों का साग, लोहड़ी के उत्सव का जायका बढ़ा देता है। इस दिन पंजाबी लोग खासतौर पर इस डिश को बनाना पसंद करते हैं। सफेद मक्खन और गुड़ के साथ परोसा गया यह खाना लोहड़ी की असली पहचान है।
