1/8लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास दिन के लिए महिलाएं पंजाबी स्टाइल में सूट-सलवार सिलवा लेती हैं। अगर आप इस लोहड़ी पंजाबी स्टाइल के साथ मॉडर्न दिखना चाहती हैं, तो कुछ एक्ट्रेसेस के सूट लुक्स ट्राई कर सकती हैं। इन ड्रेसेस में आप सुंदर दिखेंगी और आसानी से पहनकर डांस भी कर लेंगी। चलिए आपको खास लुक्स दिखाते हैं।

लोहड़ी के लिए आप इंडो वेस्टर्न स्टाइल पहनना चाहती हैं, तो पेप्लम टॉप के साथ धोती पैंट्स पहनें। इस लुक में पंजाबी स्टाइल भी दिखेगा और मॉडर्न लुक भी।

ब्लैक कलर के अलावा आप अन्य कलर्स में स्कर्ट और हॉल्टर ब्लाउज टॉप पहन सकती हैं। शहनाज गिल ने इसे सिल्वर जूलरी के साथ स्टाइल किया है। लोहड़ी पर ये अच्छा लुक देगा।

शादी के बाद पहली लोहड़ी मना रही हैं, तो मिरर वर्क वाला घेरदार पटोली सूट पहन सकती हैं। शहनाज ने बैक से फ्रंट स्टाइल वाला दुपट्टा लुक लिया है। बालों में गजरा लगाकर लुक कंप्लीट किया है।

शहनाज गिल ने पिंक कलर का स्ट्रेस एम्ब्रॉयड्री वाला शरारा सूट सेट पहना हुआ है। इसके साथ फ्लेयर स्टाइल में शरारा पहना है। इस तरह का स्टाइल भी आप कैरी कर सकती हैं।

लोहड़ी के खास मौके पर आप काफ्तान भी स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं। एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने लाइट पिंक कलर का काफ्तान पहना हुआ है और इस पर सिल्वर जूलरी पहनी हुई है।

शॉर्ट स्टाइल में कुर्ता और पैंट सेट आप लोहड़ी पर पहन सकती हैं। एक्ट्रेस ने इसमें साइड स्टाइल से दुपट्टा लिया हुआ है और मैचिंग चूड़ियों के साथ लुक कंप्लीट किया है।

लोहड़ी पर आप पंजाबी लुक के लिए पाकिस्तानी स्टाइल लॉन्ग कुर्ता और साइड दुपट्टा स्टाइल भी ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने हल्की जूलरी और मेकअप के साथ लुक पूरा किया है।
