1/7लोहड़ी की सर्द शाम में ढ़ोल-नगाड़ों के बीच पूजा में शामिल होने से पहले हर महिला के मन में यही सवाल उठता है कि कहीं स्टाइलिश दिखने के चक्कर में ठंड ना लग जाए। लेकिन जब बात वेलवेट के फ्रेबिक की होती है, तो फैशन और गर्माहट का यह कॉम्बो आपको 'रॉयल लुक' देने के लिए काफी होता है। वेलवेट का मखमली अहसास न केवल ठंड से बचाव करता है, बल्कि आग की लपटों के बीच इस कपड़े की चमक आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती है। तो इस लोहड़ी फंक्शन में भीड़ से अलग और बेहद ग्रेसफुल दिखने के लिए फॉलो करें ये लेटेस्ट वेलवेट फैशन ट्रेंड।

लोहड़ी पर पहने जाने वाले अनारकली सूट हमेशा से हिट फैशन का हिस्सा रहे हैं। आप इसमें गहरे मैरून, एमरल्ड ग्रीन या नेवी ब्लू जैसे रंग वाले वेलवेट अनारकली पसंद कर सकते हैं। इसके साथ हैवी वर्क वाला दुपट्टा कैरी करना ना भूलें।

आजकल वेलवेट को-ऑर्ड सेट्स ट्रेंड में होने की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं। लूज पैंट्स के साथ मैचिंग एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती न सिर्फ आपके आराम का ख्याल रखती है, बल्कि यह आपको मॉडर्न स्टाइलिश लुक भी देती है।

अगर आप वेलवेट सूट नहीं पहनना चाहते हैं तो किसी भी नॉर्मल सिल्क या ब्रोकेड सूट के साथ एक भारी वेलवेट शॉल कैरी करें। इसके साथ एक मैचिंग पोटली बैग आपके पूरे लुक को एक 'क्लासी' टच देने के लिए काफी है।

स्टाइल और कंफर्ट का कॉम्बिनेशन पसंद करने वाले लोग लोहड़ी पर वेलवेट कफ्तान कैरी कर सकते हैं। नेकलाइन पर बारीक जरदोजी का काम ठंड से बचाने के साथ इसे पार्टी-वियर लुक देता है।

चूंकि वेलवेट का फैब्रिक थोड़ा चमक वाला और भारी होता है, इसलिए इसके साथ ज्वेलरी का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। ज्वेलरी थोड़ी मिनिमल (जैसे सिर्फ बड़े झुमके या एक स्टेटमेंट रिंग) रखें ताकि आपका आउटफिट उभर कर आए।

लोहड़ी के मौके पर लोग अकसर आग के चारों ओर घूमते हुए डांस करते हैं। ऐसे में खुद को किसी तरह की दुर्घटना से सुरक्षित रखने के लिए हेयर स्टाइल ऐसा होने चाहिए जो आपके लिए परेशानी का सबब ना बनें।
