2-3 ग्राम गोल्ड में बनवा लें सूई धागा ईयरिंग्स, सूट-साड़ी के साथ खूब जंचेंगे ये डिजाइन!

सूई धागा ईयरिंग्स देखने में एलिगेंट लगते हैं और काफी हल्के भी होते हैं। सूट-साड़ी के साथ तो खासतौर से इनका लुक काफी ज्यादा निखार कर आता है। चाहें तो आप इन्हें डेली वियर में भी पहन सकती हैं, या फिर किसी खास मौके के लिए बनवाकर रख सकती हैं।

Anmol ChauhanApr 01, 2026 07:53 pm IST
1/8

गोल्ड सूई धागा ईयरिंग्स के फैंसी डिजाइन

सूई धागा ईयरिंग्स महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। एक तो ये देखने में एलिगेंट लगते हैं और काफी हल्के भी होते हैं। सूट-साड़ी के साथ तो खासतौर से इनका लुक काफी ज्यादा निखार कर आता है। चाहें तो आप इन्हें डेली वियर में भी पहन सकती हैं, या फिर किसी खास मौके के लिए बनवाकर रख सकती हैं। कुछ ही ग्राम गोल्ड में बहुत ही सुंदर से ईयरिंग्स बन जाएंगे। तो चलिए कुछ लेटेस्ट और फैंसी डिजाइन देख लेते हैं, जिन्हें आप बनवा सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

सिंपल सूई धागा ईयरिंग्स

डेली वियर के लिए इस तरह के सिंपल सूई धागा ईयरिंग्स परफेक्ट रहते हैं। ये डिजाइन काफी एलिगेंट है और सिर्फ साड़ी-सूट ही नहीं, वेस्टर्न वियर के साथ भी काफी स्टाइलिश लगेगा। अपने हिसाब से आप इसकी चेन लंबी या छोटी रखवा सकती हैं।

3/8

फ्लावर शेप दो लड़ियों वाले ईयरिंग्स

ये फूलों वाला डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर लगने वाला है। ये डिजाइन खास मौकों के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें सिंगल चेन की जगह दो लड़ियां हैं, जो पहनने के बाद काफी प्यारा लुक देती हैं।

4/8

हेवी सूई धागा ईयरिंग्स

थोड़ा सा हेवी डिजाइन पसंद करती हैं तो ये वाले ईयरिंग्स परफेक्ट रहेंगे। ये डिजाइन काफी यूनिक और सुंदर है। स्पेशल मौकों पर हेवी सूट या साड़ियों के साथ ये काफी ज्यादा एलिगेंट लगने वाले हैं।

5/8

पतली चेन वाला यूनिक डिजाइन

ये पतली चेन वाला सूई धागा ईयरिंग्स डिजाइन काफी यूनिक है। डेली वियर के लिए ईयरिंग्स बनवाने की सोच रही हैं तो ये डिजाइन काफी बढ़िया रहेगा। ये काफी लाइटवेट होता है और लगभग हर आउटफिट के साथ काफी एलिगेंट लगता है।

6/8

बटरफ्लाई सूट धागा ईयरिंग्स

ये बटरफ्लाई वाला पैटर्न काफी ज्यादा सुंदर है। थोड़ा हैवी डिजाइन है लेकिन ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट दोनों के साथ फैंसी लगता है। थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इसे बनवाना बेस्ट रहेगा।

7/8

स्टोन वाले सूई धागा ईयरिंग्स

स्टोन वाले ईयरिंग्स काफी ज्यादा फैंसी लगते हैं। बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश सा लुक चाहती हैं तो ये वाला डिजाइन बनवा सकती हैं। ये डिजाइन भी डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं, क्योंकि साड़ी-सूट के अलावा ड्रेसेज या जींस के साथ भी इन्हें पेयर कर सकती हैं।

8/8

कश्मीरी ईयररिंग्स वाला डिजाइन

कश्मीरी ईयरिंग्स वाले डिजाइन में ही ऐसा कुछ पैटर्न आप बनवा सकती हैं। ये काफी लंबे होते हैं और इनके एंड पर सुंदर सा डिजाइन बना होता है। स्पेशल ओकेजन के लिए ये मॉडर्न और स्टाइलिश सूई धागे काफी सुंदर लगते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल2-3 ग्राम गोल्ड में बनवा लें सूई धागा ईयरिंग्स, सूट-साड़ी के साथ खूब जंचेंगे ये डिजाइन!