
आजकल मंगलसूत्र सिर्फ एक पारंपरिक गहना नहीं रह गया है, बल्कि फैशन का भी हिस्सा बन चुका है। समय के साथ इसके डिजाइंस में बदलाव आए हैं। जहां पहले भारी-भरकम मंगलसूत्र पसंद किए जाते थे, वहीं आजकल पतली चेन वाले मंगलसूत्र का जमाना है। वर्किंग महिलाएं खासतौर से पतली सी चेन वाले मिनिमल मंगलसूत्र पहनना पसंद कर रही हैं, जो हल्के भी होते हैं और देखने में काफी मॉडर्न भी लगते हैं। इनकी बेस्ट बात है कि ये वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी स्टाइल किए जा सकते हैं। चलिए कुछ फैंसी चेन स्टाइल मंगलसूत्र देख लेते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9पतली सी सोने की चेन में काले मोती वाला ये मंगलसूत्र गले में काफी सुंदर लगता है। इसकी खासियत है इसका गोल्ड लॉकेट जो एक ट्रेडिशनल टच एड कर रहा है। अगर आप ज्यादातर साड़ी-सूट पहनती हैं, तो इस तरह का मंगलसूत्र काफी ज्यादा फैंसी लगने वाला है।

3/9थोड़ा फैंसी मंगलसूत्र बनवाना है, तो पतली सी गोल्ड चेन में काले मोतियों और स्टोन वर्क के लॉकेट वाला ब्यूटीफुल डिजाइन बनवा सकती हैं। ये डिजाइन काफी मॉडर्न और स्टाइलिश है, साथ ही इसे डेली वियर में पहनने के अलावा आप कहीं आने-जाने के लिए भी स्टाइल कर सकती हैं।

4/9कुछ यूनिक और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह का रेड रूबी पेंडेंट वाला मंगलसूत्र बनवा सकती हैं। ये गले में इतना ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है कि सारा ध्यान इसी पर जाता है। कोई ऐसा मंगलसूत्र चाहती हैं जो हर आउटफिट के साथ मैच हो, तो ये डिजाइन आपके ही लिए है।

5/9थोड़ा हैवी मंगलसूत्र हो तो नेकलेस की भी खास जरूरत नहीं पड़ती। कहीं आने जाने में बस मंगलसूत्र पहन लो, लुक कंप्लीट लगता है। कुछ इसी तरह का मंगलसूत्र बनवाने की सोच रही हैं, तो ये डिजाइन काफी फैंसी लगेगा। इसका लॉकेट काफी सुंदर है जिससे ओवरऑल लुक भी हेवी आ रहा है।

6/9कुछ इस तरह का क्रिस्टल पेंडेंट वाला मंगलसूत्र भी काफी क्लासी और पॉलिश्ड लुक देगा। ये भी आप आराम से कहीं आने जाने में पहन सकती हैं, साथ ही हर स्टाइल के आउटफिट्स के साथ अच्छा लगेगा। ये डिजाइन बहुत हेवी भी नहीं है और बजट में ही बन जाएगा।

7/9कई सेलिब्रिटीज अपनी वेडिंग रिंग को चेन में डालकर पहनते हुए नजर आए हैं। ये सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं लगता बल्कि काफी मीनिंगफुल भी है। ऐसे में आप भी इस तरह से दो रिंग के आपस में जुड़े हुए होने वाला पेंडेंट चुन सकती हैं। ये रिश्ते की खूबसूरती और कभी न खत्म होने वाले लगाव को भी दर्शाता है।

8/9अगर आप ऑफिस जाती हैं और कोई ऐसा मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं, जो बिल्कुल ही मिनिमल हो तो ये डिजाइन बनवा सकती हैं। काफी ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न लुकिंग हैं। साथ ही काफी लाइटवेट भी है तो कम बजट में आप इसे बनवा सकती हैं।

9/9इस तरह का फ्लॉवर पेंडेंट वाला मंगलसूत्र भी काफी ज्यादा फैंसी लगता है। मिनिमल मंगलसूत्र चाहती हैं तो ये बनवा सकती हैं। इस तरह की पतली चेन और छोटे पेंडेंट वाले मंगलसूत्र डेली वियर में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट रहते हैं।
