
गोल्ड इयररिंग्स का ट्रेंड कभी भी पुराना नहीं होता। हां, समय के साथ इनके डिजाइन्स में काफी बदलाव जरूर आया है। आजकल ज्यादातर महिलाएं हल्के और आरामदायक ईयरिंग्स चुन रही हैं, जो डेली वियर के लिए भी परफेक्ट रहते हैं और सूट साड़ी के साथ काफी स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देते हैं। अगर आप भी गोल्ड ईयरिंग्स लेने की सोच रही हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं। ये डिजाइन हल्के भी हैं और काफी अट्रैक्टिव भी। अगर आप ज्यादातर इंडियन आउटफिट्स ही पहनती हैं, तो आपके लिए ये परफेक्ट रहने वाले हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8डेली वियर के लिए लाइटवेट और यूनिक सा डिजाइन खोज रही हैं, तो ये वाले ईयरिंग्स आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। ये डिजाइन काफी ज्यादा खूबसूरत है और सूट-साड़ी के साथ काफी ज्यादा एलिगेंट लगता है। कहीं आने जाने के लिए भी इन्हें आराम से स्टाइल किया जा सकता है।

3/8सुई-धागा ईयरिंग्स ना सिर्फ हल्के होते हैं, बल्कि काफी स्टाइलिश भी लगते हैं। डेली वियर में पहनने के लिए आप कुछ तरह का लाइटवेट डिजाइन बनवा सकती हैं। ये सूट-साड़ी जैसे एथनिक आउटफिट के साथ तो सुंदर लगेंगे ही, साथ में आप वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी आप स्टाइल कर सकती हैं।

4/8गोल्ड ईयरिंग्स में डेली वियर के लिए ऐसा डिजाइन भी काफी सुंदर लगता है। ऐसे ईयरिंग्स ज्यादातर सभी आउटफिट्स के साथ चल जाते हैं, इसलिए बार बार बदलने का झंझट नहीं होता। किसी छोटे-मोटे फंक्शन में भी जा रही हैं, तो ये प्यारा सा डिजाइन आपके लुक में चार चांद ही लगाएगा।

5/8झुमकी ईयरिंग्स इंडियन आउटफिट्स के साथ काफी सुंदर लगते हैं। अब डेली वियर के लिए भारी भरकम झुमकी तो वियर नहीं कर सकते, इसलिए कुछ इस तरह का लाइटवेट डिजाइन चुन सकती हैं। ये हल्का फुल्का है और कुछ ही ग्राम में बन जाएगा।

6/8ये फ्लॉवर शेप ईयरिंग्स काफी मॉडर्न लगेंगे। ये लाइटवेट डिजाइन है, साथ ही देखने में भी काफी एलिगेंट है। डेली वियर के लिए आप कुछ यूनिक बनवाना चाहती हैं, तो ये ईयरिंग्स ट्राई कर सकती हैं। सूट साड़ी जैसे इंडियन वियर के साथ बहुत ही सुंदर लगेंगे।

7/8अगर आपको चेन ईयरिंग्स पसंद हैं तो ये स्टाइलिश सा डिजाइन भी आपको जरूर पसंद आएगा। ये कहीं आने-जाने किए एकदम परफेक्ट रहेंगे। इस तरह के ईयरिंग्स की खासियत है कि ये आपके सिंपल आउटफिट को भी हेवी और एलिगेंट लुक देते हैं।

8/8ये लाइटवेट और यूनिक ईयरिंग्स डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ट्राएंगल शेप में ये बहुत ही यूनिक पैटर्न है, जो आजकल काफी ट्रेंड में रहते हैं। अगर आपको बिल्कुल मिनिमल डिजाइन पसंद आते हैं तो कुछ ही ग्राम में ये प्यारा सा डिजाइन बनवा सकती हैं।
