सूट के फ्रंट और बैक गले के लिए सेव कर लें 8 फैंसी डिजाइन, हर कोई कॉपी करेगा आपका लुक!

Suit Neckline Designs: सूट के फ्रंट और बैक गले पर आप फैंसी डिजाइन बनवा सकती हैं। ये आपके सिंपल सूट के लुक को भी डिजाइनर बना देंगे। यहां हम आपके साथ कुछ अलग हटकर, मॉडर्न और अट्रैक्टिव डिजाइन्स का कलेक्शन शेयर कर रहे हैं।

Anmol ChauhanOct 08, 2026 06:48 pm IST
Follow us on Google News
1/9

सूट की नेकलाइन के लिए फैंसी डिजाइन

सूट की खूबसूरती सिर्फ उसकी एंब्रॉयडरी और कलर से ही, बल्कि स्टिचिंग से भी बढ़ती है। खासकर आपकी नेकलाइन पर सूट का काफी लुक डिपेंड करता है। आजकल वही पुरानी गोल और वी नेकलाइन बनवाने का जमाना नहीं है, बल्कि महिलाएं नए नए मॉडर्न डिजाइन बनवाना पसंद और रही हैं।सूट पार्टी वियर हो या डेली वियर में पहनने के लिए, इस तरह की नेकलाइन आपके सूट का पूरा लुक बदलकर रख देगी। तो चलिए फटाफट से कुछ फैंसी डिजाइन देख लेते हैं। इनमें बैक और फ्रंट दोनों के लिए स्टाइलिश नेकलाइन शामिल हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

गले पर करवाएं ये फैंसी कट वर्क

प्लेन या यू शेप नेकलाइन बनवाने की जगह आप ये फैंसी सा कट वर्क ट्राई कर सकती हैं। ये बहुत ही स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगता है। डेली वियर के लिए सिंपल या प्रिंटेड कॉटन सूट स्टिच करा रही हैं, तो इस तरह के डिजाइन परफेक्ट रहते हैं।

3/9

बैक पर हैंडमेड लटकन लगाएं

सूट की बैक नेकलाइन के लिए ये अट्रैक्टिव डिजाइन चुनें। इसमें डीप यू शेप नेकलाइन रखें और ढेर सारी हैंडमेड लटकन लगवाएं, फिर देखिए कैसे पूरे सूट का लुक चेंज होता है। डेली वियर से ले कर पार्टी वियर सूट के लिए ये डिजाइन बेस्ट रहता है।

4/9

फ्रंट में बनवाएं मसाबा कट नेकलाइन

सूट को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो ये मसाबा कट नेकलाइन ट्राई कर सकती हैं। बहुत ही फैंसी और अट्रैक्टिव लगती है। खासकर अगर आपका सूट प्लेन है या हल्की एंब्रॉयडरी का काम है, तो ऐसी नेकलाइन बनवाएं। सिंपल सूट भी डिजाइनर लगेगा।

5/9

बैक पर लेस या बॉर्डर लगवाएं

बैक के लिए इस तरह की नेकलाइन आजकल काफी पसंद की जा रही है। खासकर हैवी एंब्रॉयडरी वाला सूट है तो इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सूट का मैचिंग बॉर्डर या लेस लगवा सकती हैं, बहुत ही अट्रैक्टिव लुक आता है।

6/9

डोरी वाली नेकलाइन बनवाएं

कुर्ते को स्टाइलिश और क्लासी लुक देना है तो ये वाली नेकलाइन परफेक्ट है। इसमें फ्रंट में डोरी का काम है जो देखने में काफी फैंसी लगता है। रोजमर्रा के सूटों को स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह की सिंपल सोबर नेकलाइन ट्राई की जा सकती हैं।

7/9

बैकलेस सूट ट्राई करें

सूट में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं तो एक बार बैकलेस जरूर ट्राई करें। फुल एथनिक लुक में ये मॉडर्न ट्विस्ट कमाल का लगता है। खासकर पार्टी वियर सूट है तो बैक पर पतली डोरियों वाला ये बैकलेस लुक ट्राई किया जा सकता है।

8/9

पाइपिंग और बटन लगवाएं

सूट को थोड़ा फॉर्मल और क्लासी लुक देना है तो पाइपिंग और बटन लगवाकर इस तरह की नेकलाइन ट्राई कर सकती हैं। ऑफिस या डेली वियर के लिए प्रिंटेड या प्लेन कॉटन सूट स्टिच करा रही हैं, तो इस तरह की नेकलाइन एक अच्छा ऑप्शन है।

9/9

बैक पर बनवाएं बो वाला डिजाइन

सूट की बैक पर आप ये फैंसी बो वाला डिजाइन भी बनवा सकती हैं। कुछ अलग हटकर और यूनिक ट्राई करना है, तो ये परफेक्ट है। ऐसी नेकलाइन आप डेली वियर के साथ-साथ पार्टी वियर सूटों के लिए भी बनवा सकती हैं। बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसूट के फ्रंट और बैक गले के लिए सेव कर लें 8 फैंसी डिजाइन, हर कोई कॉपी करेगा आपका लुक!