
कन्हैया के जन्मोत्सव के मौके पर प्यारे से लड्डू गोपाल का शृंगार सबसे जरूरी है। अपने प्यारे लाला को बहुत सारे भक्त बेहद प्यार और दुलार के साथ सजाते हैं और उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। वैसे तो पीतल के लड्डू गोपाल को सजाने के लिए आर्टिस्ट होते हैं लेकिन आप अगर खुद से उन्हें सजाना चाहते हैं तो इन शृंगार से आइडिया ले सकते हैं। (सभी इमेज साभार-Pintrest)

2/7अपने नन्हें से लड्डू गोपाल को भारी-भरकम वस्त्र नहीं पहनाना क्योंकि वो बहुत छोटे हैं तो प्यारी छोटी-छोटी मोतियों की लड़ियों से माला बनाकर उन्हें पहनाएं। साथ ही कंगन, पायल और मुकुट को भी मोतियों वाला ही खरीदें। (इमेज- Pintrest)

3/7लड्डू गोपाल को सजाने से पहले उनकी पॉलिश करवा लें। जिससे मूर्ति में चमक आ जाए। फिर पेंट की मदद से इनकी आंखों को सुंदर बनाएं और साथ ही लाल रंग का टीका और चंदन भी लगाएं। इससे मूर्ति खुद ब खुद सुंदर दिखने लगेगी और फिर थोड़ी सी सजावट से लड्डू गोपाल आकर्षक दिखेंगे। (इमेज- Pintrest)

4/7भक्ति में लीन हैं तो छोटे लाल गुलाब की मदद से कान्हा की पोशाक तैयार करें। ये पोशाक सबसे सुंदर दिखेगी और साथ में मैचिंग की पगड़ी और कुंदन के कंगन पहनाना ना भूलें। (इमेज- Pintrest)

5/7गोल्डन और कलरफुल कपड़े लड्डू गोपाल के मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इनके साथ गोल्डन कंगन और माला जरूर लाएं। माथे पर सफेद चंदन का टीका और लाल सुर्ख होंठ को पेंट की मदद से गाढ़ा करें। जिससे मूर्ति का रंग और सुंदर दिखे। (इमेज- Pintrest)

6/7लड्डू गोपाल का लुभावना रूप सजाना है तो मुकुट के नीचे नकली बाल जरूर लगाएं। लंबे, घुंघराले बाल मार्केट में खूब मिलते है। इन्हें लगाकर भगवान का शृंगार करें तो और सुंदर रूप दिखेगा। (इमेज- Pintrest)

7/7लड्डू गोपाल को तैयार करना है तो नकली बाल, पगड़ी वगैरह लगाकर तैयार करें और साथ ही गालों पर सुंदर पेंटिंग करवाएं। (इमेज- Pintrest)
