सूट सिलवाने से पहले देखें कुर्ती की ये 7 स्टनिंग नेकलाइन डिजाइन

सलवार सूट सिलवाने वाली हैं और हर बार की तरह वहीं बोरिंग राउंड पैटर्न या कॉलर बनवा रहीं तो जरा इन 7 स्टनिंग फ्रंट नेकलाइन डिजाइन को देख लें। हर डिजाइन कुर्ती को बना देगी और भी ज्यादा खूबसूरत।

AparajitaAug 22, 2026 02:48 pm IST
Follow us on Google News
1/8

फ्रंट नेकलाइन कुर्ती डिजाइन

एक खूबसूरत सा सूट तो हर लड़की की वॉर्डरोब में होना ही चाहिए। लेकिन आप वहीं बोरिंग राउंड शेप नेकलाइन सिलवाती हैं और सोचती हैं कि ये लुक तो आउटडेटेड लग रहा है तो आज ही इन 7 ब्यूटीफुल फ्रंट नेकलाइन डिजाइन को सेव करके रख लें। जब भी कुर्ती सिलवानी हो तो टेलर को ये डिजाइन दिखाकर स्टिच करवाएं।(सभी इमेज साभार-Pintrest)

2/8

वी नेकलाइन विद बटन डिटेलिंग

सिंपल सी वी नेकलाइन कुर्ती पर बनवा रही हैं तो उसमे कुछ नया डिजाइन ऐड करें जैसे कि ये कपड़े से बने छोटे बटन की डिटेलिंग, काफी अट्रैक्टिव दिखेगी।

3/8

प्रिंसेज कट नेकलाइन

प्रिंसेज कट नेकलाइन सिंपल कुर्ते को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना देगा। कॉटन के फैब्रिक को लेकर रखा है तो इस तरह की नेकलाइन कंफर्ट और स्टाइल दोनों देती है।

4/8

राउंड शेप विद कट 

कपड़े पर प्यारा सा बॉर्डर है तो उसे नेकलाइन पर हाइलाइट करने के लिए इस तरह की नेकलाइन को स्टिच करवाएं। ये कंफर्ट के साथ खूबसूरत भी दिखेगा।

5/8

नेक पर लगवाएं लैस

कपड़े के मैचिंग की लैस खरीदकर उसकी मदद से वी नेकलाइन स्टिच करवाएं। कुर्ते को ये काफी खूबसूरत लुक देगा।

6/8

स्वीटहार्ट नेकलाइन

अनारकली कुर्ता और उस पर ये स्वीटहार्ट नेकलाइन गॉर्जियस लुक देगी और अपने कुर्ते जब इस तरह का गला सिलवाएंगी तो अट्रैक्टिव दिखेगा।

7/8

की होल नेकलाइन

कुर्ते को स्टनिंग दिखाना है तो बंद गले के साथ ये की होल नेकलाइन डिजाइन सुंदर दिखती है। टेलर भईया से बोलकर इसे सिल्क के कुर्ते में सिलवाएं।

8/8

चौकोर नेकलाइन

चौकोर नेकलाइन दिखने में तो बिल्कुल सिंपल लगती है लेकिन जब आप इस तरह के कुर्ते को पहनेंगी तो सारा अटेंशन आप पर ही होगा। तो अपने कुर्तों के कलेक्शन में इस तरह की डिजाइन के गले को जरूर सिलवाएं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसूट सिलवाने से पहले देखें कुर्ती की ये 7 स्टनिंग नेकलाइन डिजाइन