
शादी का कोई भी फंक्शन हो या किसी के घर पूजा या अन्य धार्मिक कार्यक्रम, ऐसे मौकों पर पुरुष अक्सर कुर्ता-पजामा पहनना पसंद करते हैं। कुर्ता-पायजामा न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक देता है, बल्कि पहनने में स्टाइलिश और एलिगेंट भी लगता है। आजकल कुर्ता पजामा में कई नए और लेटेस्ट डिजाइन आ चुके हैं, जिन्हें आप टेलर से सिलवा सकते हैं। चलिए कुछ ट्रेंडी पैटर्न आपको दिखाते हैं, अगर आप इन्हें पहनकर किसी भी फंक्शन में जाएंगे तो आपको तारीफ जरूर मिलेगी।

2/9पाकिस्तानी स्टाइल में कुर्ता कैरी करना चाहते हैं, तो फ्लोरल प्रिंट वाले कुर्ते पजामे चुनें। ये स्ट्रेट लुक में होते हैं और ऊपर से थोड़े खुले गले में होते हैं। अगर किसी साधारण फंक्शन के लिए आउटफिट चाहिए तो फ्लोरल प्रिंट सबसे बेस्ट रहेगा।

3/9हल्की कढ़ाई और मैचिंग स्टोल वाला यह कुर्ता रॉयल लुक देगा। ब्राउन की जगह आप अपना पसंदीदा कलर चुन सकते हैं। शादी या किसी खास फंक्शन में पहनकर आप सबसे अलग नजर आएंगे।

4/9नेकलाइन और कफ पर हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला यह प्लेन कुर्ता सिंपल होने के बावजूद आपको एलिगेंट लुक देगा। किसी खास फंक्शन के लिए इस तरह का कुर्ता सेट आप ले सकते हैं।

5/9कुर्ता पजामा में थोड़ा रॉयल लुक चाहिए तो स्टोल के साथ ऐसे चिकनकारी डिजाइन वाले कुर्ते स्टाइल करें। इस तरह के कुर्ता सेट आपको फिट और हैंडसम दिखाएंगे।

6/9मल्टीकलर ज्योमेट्रिक प्रिंट वाला यह कुर्ता मॉडर्न लुक देगा। अगर आप सबसे अलग दिखना चाहते हैं, तो इस तरह का प्रिंट वाला कुर्ता पजामा सिलवाएं। आप इसमें फ्रंट बटन ओपन या शट कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

7/9कुर्ते पर जैक्वार्ड वीव पैटर्न इसे प्रीमियम और क्लासी लुक दे रहा है, किसी खास फंक्शन के लिए कुर्ता चुन रहे हैं, तो थोड़ा स्टाइलिश पैटर्न जचेगा। ऐसे कुर्ते को आप टेलर से बिल्कुल फिटिंग का सीलने के लिए कहें। साथ में चूड़ीदार या फिर नॉर्मल पजामा पहन सकते हैं।

8/9फ्रंट पर असिमेट्रिक कट और स्टाइलिश बटन वाला यह कुर्ता इंडो-वेस्टर्न लुक देगा। किसी खास फंक्शन के लिए आप हैवी स्टाइल कुर्ता पहन सकते हैं। ऐसे कुर्ते आपको इंटो वेस्टर्न वाइब के साथ ट्रेडिशनल लुक देंगे।

9/9किसी खास फंक्शन के लिए आप प्लेन कुर्ता सेट और ऊपर से नेहरू स्टाइल वाली फ्लोरल जैकेट कैरी कर सकते हैं। इस तरह की जैकेट के बटन आप बंद या ओपन लुक में रख सकते हैं। ऐसे लुक में आप स्टाइलिश और एलिगेंट दिखेंगे।
