1/10नेता और कवि कुमार विश्वास की कविताएं आपने खूब सुनी होंगी लेकिन क्या आप उनकी बेटी अग्रता के बारे में जानते हैं। कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता बेहद सुंदर हैं और वह अब शादी कर चुकी हैं। अब उनका नाम अग्रता शर्मा हो चुका है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पवित्र खंडेलवाल से शादी की थी। अग्रता बेहद स्टाइलिश हैं और उनका फैशन सेंस कमाल का है। वह बड़ी हीरोइनों को सीधी टक्कर देती हैं। चलिए आपको अग्रता की खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं।

अग्रता शर्मा सूट-साड़ी, वेस्टर्न सब कैरी करती हैं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला सूट कैरी किया है और इसमें उनका सादगी भरा अंदाज दिख रहा। अग्रता का फैशन सेंस काफी सिंपल है।

अग्रता ने फ्लोरल प्रिंट वाला ब्राउन कलर का घेर वाला लहंगा स्टाइल किया है। उन्होंने इसे सिंपल तरीके से पहना है और सीढ़ी पर खड़े होकर फोटो क्लिक कराई है।

अगर किसी वेकेशन पर जा रही हैं, तो अग्रता का ये प्रिंटेड आउटफिट परफेक्ट हो सकता है। अग्रता छुट्टियां मनाने गई थीं, उन्होंने वही पर इस ड्रेस को स्टाइल किया है।

अग्रता ने ब्लैक साड़ी स्टाइलिश तरीके से पहनी हुई है। इस पर उन्होंने बेल्ट भी पहनी है और स्ट्रैपी लुक वाला ब्लाउज इस पर सुंदर लग रहा है।

अग्रता ने गाजियाबाद से स्कूलिंग करने के बाद इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर्स किया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद अग्रता ने डिजिटल कंपनी नाम से अपनी कंपनी खोली और उसी को वह चला रही हैं। उनकी पूरी टीम साथ में काम करती हैं।

अग्रता शर्मा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अग्रता ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नही करती हैं।

अग्रता भले ही कोई एक्ट्रेस नहीं हैं न ही वह पिता की तरह राजनीति करती हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं।

अग्रता अपने करियर के साथ घर को भी बखूबी संभाल रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी अच्छी चल रही हैं। कुमार विश्वास कई जगहों पर अग्रता की वर्क-लाइफ बैलेंस स्किल की तारीफ कर चुके हैं।
