Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलउबालते समय फट जाते हैं अंडे तो अपनाएं ये 7 टिप्स, नहीं टूटेगा एक भी अंडा

उबालते समय फट जाते हैं अंडे तो अपनाएं ये 7 टिप्स, नहीं टूटेगा एक भी अंडा

Tips to boil eggs: आज अंडे उबालने का आपको ऐसा आसान और सही तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने से अंडे उबालते समय एक भी अंडा नहीं फटेगा।

Manju MamgainNov 29, 2025 12:52 am IST
1/7

उबालते समय अंडे को फटने से बचाएंगे ये 7 टिप्स

सर्दियों के मौसम में उबले हुए अंडे खाने की क्रेविंग तेज हो जाती है। कटे हुए प्याज और हरी मिर्च के साथ उबले हुए अंडे ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी लगते हैं बल्कि ठंड के मौसम में शरीर की गर्माहट बनाकर बीमार होने से भी बचाव करते हैं। अंडे में मौजूद कई पौष्टिक तत्व सेहत को गजब के फायदे देते हैं। लेकिन अंडे खाने का मजा उस समय किरकिरा हो जाता है, जब उन्हें उबालते समय अंडे फटने लगते हैं।अगर आपके साथ भी ऐसा कई बार होता है तो आज आपको अंडे उबालने का ऐसा आसान और सही तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने से अंडे उबालते समय एक भी अंडा नहीं फटेगा।

2/7

पानी में नमक या सिरका मिलाएं

पानी में एक चम्मच सिरका या थोड़ा नमक मिलाने से अंडे के छिलके मजबूत होते हैं, और अगर कोई दरार आती भी है, तो सफेदी बाहर नहीं निकल पाती।

3/7

अंडे के गोल सिरे पर सुई से छोटा सा छेद करें

इस उपाय को करने से अंडे के अंदर की हवा आसानी से बाहर निकल जाती है और अंडे के फटने का खतरा बिल्कुल खत्म हो जाता है।

4/7

अंडे उबालते समय ज्यादा न हिलाएं

उबालते समय बर्तन को ज्यादा हिलाने से भी अंडे फट सकते हैं।

5/7

तेज आंच पर न उबालें अंडे

तेज आंच पर अंडे उबालने से वो आपस में टकराकर टूट सकते हैं। अंड़ों को हमेशा मीडियम या धीमी आंच पर ही उबालें।

6/7

अंडे और पानी दोनों को एक ही समय उबलने के लिए रखें

अंडों को ठंडे पानी में रखें और फिर बर्तन को गैस पर रखें। जब पानी उबलने लगे तो आंच को धीमा कर दें। यह तापमान में अचानक बदलाव को रोकता है। जिससे अंडे उबलते समय फटने से बच जाते हैं।

7/7

फ्रिज से निकालकर कमरे के तापमान पर रखें अंडे

ठंडे अंडे सीधे गर्म पानी में डालने से फटने की संभावना सबसे ज्यादा बनी रहती है। ऐसे में अंडों को उबालते समय फटने से बचाने के लिए उन्हें फ्रिज से 15-20 मिनट पहले ही निकालकर कमरे के तापमान पर रखें। ऐसा करने से अंडे उबालते समय फटते नहीं हैं।