जानिए, मामरा और कैलिफोर्निया बादाम में क्या है फर्क

सेहत के लिए फायदेमंद बादाम कई वैरायटी में आता है। लेकिन  मामरा और कैलिफोर्निया इसकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली किस्म है। हालांकि, बहुत से लोग इन दोनों बादाम का अंतर पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में यहां जानिए मामरा और कैलिफोर्निया बादाम में फर्क।

Avantika JainFeb 16, 2026 02:26 pm IST
1/7

मामरा और कैलिफोर्निया बादाम

बादाम एक पौष्टिक मेवा है। जिसमें विटामिन ई, हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। मामरा और कैलिफोर्निया बादाम सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली किस्म है। इन दोनों की शेप और स्वाद में काफी अंतर होता है। यहां जानिए मामरा और कैलिफोर्निया बादाम में क्या फर्क है।

2/7

कैलिफोर्निया और मामरा बादाम में ऑयल कंटेंट

कैलिफोर्निया के बादामों को अक्सर पाश्चुरीकृत किया जाता है और इनमें तेल की मात्रा काफी कम होती है। वहीं मामरा बादाम को असली बादाम कहा जाता है क्योंकि इन्हें ट्रेडिशनल तरीके से बिना किसी केमिकल का इस्तेमला करके उगाया जाता है। इनमें नेचुरल तेल बरकरार रहते हैं, जो मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं।

3/7

कैसे दिखते हैं मामरा बादाम

ये आकार में छोटे, पतले और घुमावदार होते हैं। कैलिफोर्निया में पाए जाने वाले एकदम सही दिखने वाले बादामों की तुलना में ये थोड़े मुरझाए हुए लगते हैं।

4/7

कैसे दिखते हैं कैलिफोर्निया बादाम

कैलिफोर्निया बादाम बड़े, एकसमान, मोटे और बिल्कुल छोटे आकार के होते हैं, जिनकी सतह चिकनी होती है।

5/7

कैसे खाए जाते हैं मामरा बादाम

ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स पाने के लिए इन्हें कच्चा या भिगोकर खाना सबसे अच्छा है। मामरा बादाम को दिमाग के लिए पौष्टिक माना जाता है।

6/7

खाना पकाने के लिए बेस्ट हैं कैलिफोर्निया बादाम

खाना पकाने, बेकिंग करने, बादाम का दूध बनाने या गार्निश करने के लिए कैलिफोर्निया बादाम बेस्ट हैं।

7/7

कहां से उत्पत्ति

मामरा बादाम की उत्पत्ति अफगानिस्तान, ईरान और कश्मीर से हुई है और कैलिफोर्निया बादाम संयुक्त राज्य अमेरिका कैलिफोर्निया से हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलजानिए, मामरा और कैलिफोर्निया बादाम में क्या है फर्क