Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलछेद बंद होने से काली पड़ गई है चाय की छन्नी, बिना रगड़े मिनटों में ऐसे करें साफ

छेद बंद होने से काली पड़ गई है चाय की छन्नी, बिना रगड़े मिनटों में ऐसे करें साफ

Tips to clean dirty tea strainer : छन्नी के बारीक छेदों में चाय की पत्ती और चिकनाई जमा होने से वो जल्द ही काली नजर आने लगती है। अगर आपके घर की छन्नी का हाल भी कुछ ऐसा है तो ये किचन टिप्स आपकी गंदी छन्नी को साफ करके नया जैसा बनाने में मदद करेंगे।

Manju MamgainFri, 14 Nov 2025 10:55 PM
1/7

काली पड़ गई चाय की छन्नी को साफ करने के टिप्स

ज्यादातर परिवारों में किचन में यूज होने वाला बर्तन चाय की छन्नी होता है। जिसका दिनभर में कम से कम 3 से 4 बार इस्तेमाल जरूर किया जाता है। छन्नी के बारीक छेदों में चाय की पत्ती और चिकनाई जमा होने से वो जल्द ही काली नजर आने लगती है। अगर आपके घर की छन्नी का हाल भी कुछ ऐसा है तो ये किचन टिप्स आपकी छन्नी को साफ करके नया जैसा बनाने में मदद करेंगे।

2/7

बेकिंग सोडा

छन्नी पर अगर जिद्दी चिकनाई जमा है तो एक बर्तन में गर्म पानी, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें। छन्नी को इस घोल में रात भर डालकर छोड़ दें। सुबह हल्के हाथ से रगड़कर धो लें। इससे छन्नी पर जमे सभी चिकनाई और दाग आसानी से हट जाते हैं।

3/7

सफेद सिरका

छलनी को बराबर मात्रा में पानी और सफेद लेकर 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। इसके बाद छलनी को हल्का हिलाएं। आपके ऐसा करने से चाय की पत्ती पानी में तैरकर अलग निकल आएगी। इसके बाद आप छलनी को साफ पानी से धो लें।

4/7

नींबू और नमक का कॉम्बो

छलनी पर नमक छिड़ककर आधा नींबू निचोड़ें। अब नमक और नींबू को छलनी पर 5 मिनट लगा छोड़ दें। अब छलनी को रगड़कर धो दें।

5/7

गर्म पानी के साथ डिशवॉश लिक्विड

गर्म पानी में 2 बूंद डिशवॉश लिक्विड की डालकर उसमें छलनी को डुबोकर 10 मिनट हिलाएं। जिद्दी गंदगी भी ढीली होकर निकल जाएगी।

6/7

जाम हुए छेद खोलने के लिए गैस की आंच का करें यूज

छन्नी के बारीक छेदों में चाय की पत्ती और चिकनाई जमा होने से वो काली नजर आने लगती है। जिसे हटाने के लिए आग का इस्तेमाल करें। छन्नी को सावधानी से पकड़कर सीधे गैस की आंच पर रखें। जैसे ही छन्नी गर्म होगी, उसमें जमा चिकनाई और पत्ती के कण पिघलकर हटने लगेंगे। इस प्रक्रिया में मुश्किल से एक मिनट ही लगता है।

7/7

छन्नी की सफाई

गैस पर गर्म करने के बाद छन्नी को सफाई करना आसान हो जाता है। आप छन्नी को आंच से हटाकर हल्का ठंडा होने दें। अब छन्नी पर थोड़ा सा डिशवॉश जेल लगाकर पुराने टूथब्रश या स्पंज की मदद से हल्के हाथ से इसे साफ करके छन्नी को साफ पानी से धो लें।