महंगे रेस्तरां में अमीरों की तरह खाने के लिए इन 6 बातों का रखें ख्याल, बेझिझक होकर खा पाएंगे

महंगे रेस्तरां में खाने की टेबल पर बैठते ही कुछ लोगों को शर्म या झिझक सी लगती हैं। फिर चाहें झिझक खाना खाने को लेकर हो या फिर ऑर्डर करने को। ऐसे में यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिंदास खाना ऑर्डर भी कर पाएंगे और खा भी पाएंगे। 

Avantika JainJun 03, 2026 03:29 pm IST
1/7

फाइन डाइनिंग रेस्तरां में कैसे खाएं खाना

फाइन डाइनिंग रेस्तरा में खाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस थोड़ी सी समझे के साथ आप बिंदास होकर खाना खा सकते हैं। फाइन डाइनिंग रेस्तरां में परोसने का तरीका या सिर्फ खाने के बारे में नहीं है बल्कि इस तरह के रेस्तरां का उद्देश्य आपको आराम से बैठकर मजा लेने देना है। यहां कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं जो फाइन डाइनिंग के समय आपको बेझिझक खाने में मदद करेंगी।

2/7

ब्रेड प्लेट

आपकी ब्रेड प्लेट हमेशा आपके बाईं ओर होती है और आपके पानी और वाइन के गिलास हमेशा आपके दाईं ओर होते हैं।

3/7

नैपकिन

बैठते ही टेबल पर सफेद रंग के कपड़े के नैपकिन को अपनी गोद में रख लें। अगर आपको खाने के बीच में उठना पड़े, तो नैपकिन को मेज पर नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी पर तरीके से रख दें।

4/7

फोन का इस्तेमाल

अपना फोन साइलेंट मोड पर रखें और उसे टेबल से दूर रखें। अगर आप किसी डिश की झटपट फोटो लेना चाहते हैं, तो जल्दी से लें और बिना फ्लैश का इस्तेमाल किए तस्वीर लें।

5/7

स्मार्ट कैजुअल

बड़े रेस्तरां मे जाने से पहले ये कंफ्यूजन रहती है कि कपड़े कैसे पहनें। फाइन डाइनिंग के लिए स्मार्ट कैज़ुअल आउटफिट को चुन सकते हैं।

6/7

जल्दबाजी ना करें

स्टाफ को खाना सर्व करने का समय दें। अगर आपके पास समय कम है तो ऑर्डर देने से पहले अपने सर्वर को बता दें।

7/7

खाना खत्म होने पर इशारा करें

जब आप एक कोर्स पूरा कर लें, तो अपने कांटे और चाकू को प्लेट पर एक दूसरे के सामने तिरछा करके रखें। इससे वेटर को संकेत मिलता है कि वे आपकी प्लेट हटा सकते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमहंगे रेस्तरां में अमीरों की तरह खाने के लिए इन 6 बातों का रखें ख्याल, बेझिझक होकर खा पाएंगे