लाल-हरी चूड़ियों से हटकर पहनें ये 8 डिजाइन, करवाचौथ पर सबसे सुंदर लगेंगे हाथ!

करवाचौथ पर हर बार वही लाल हरी चूड़ियां पहनने के बजाए इस बार ये नए डिजाइन ट्राई करें। साड़ी पहन रही हों या लहंगा, ये सुंदर बैंगल्स आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। मॉडर्न लुक पसंद करती हैं।

Anmol ChauhanOct 16, 2026 06:53 pm IST
Follow us on Google News
1/9

लाल-हरी चूड़ियों से कुछ हटकर पहनें

करवाचौथ के सोलह शृंगार में चूड़ियों का अपना खास महत्व होता है। जब तक हाथों में सुंदर चूड़ियाँ ना हों, तब तक भला लुक कहां ही कंप्लीट होता है। आमतौर पर महिलाएं लाल औड हरी चूड़ियों का सेट बनवाकर करवाचौथ पर पहनती हैं। लेकिन हर बार सेम स्टाइल क्यों रखना? क्यों ना इस बार आप कुछ अलग ट्राई करें? लाल-हरी चूड़ियों के अलावा और भी अलग तरीके के बैंगल्स हैं, जिन्हें आप करवाचौथ पर सेट बनाकर पहन सकती हैं। आइए यहां देखते हैं कुछ खूबसूरत आइडियाज। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

मल्टीकलर चूड़ियों का सेट

इस करवाचौथ हरी या लाल चूड़ियां पहनने के बजाए आप मल्टीकलर चूड़ियों का सेट बनवा सकती हैं। हल्के गुलाबी, नीले, पीले, हरे और आसमानी रंग की चूड़ियां हाथों में बहुत अट्रैक्टिव लगती हैं। आप इन्हें कश्मीरी बैंगल्स के साथ पेयर कर सकती हैं या फिर आगे-पीछे गोल्ड बैंगल्स लगाकर पहन सकती हैं।

3/9

गोल्डन चूड़ियों का सेट बनवाएं

इस करवाचौथ कुछ अलग हटकर पहनना चाहती हैं तो गोल्डन चूड़ियों का सेट बनवा सकती हैं। इसके लिए मेटल या कांच वाली गोल्ड चूड़ियों को मिक्स एंड मैच करें और डिजाइनर गोल्ड बैंगल्स के साथ मिक्स कर के सुंदर सेट बनाएं।

4/9

स्टोन वर्क वाली चूड़ियों का सेट

अगर आपको चमकदार ज्वैलरी पहनने का शौक है, तो स्टोन वर्क वाली चूड़ियों को मिक्स कर के पहन सकती हैं। ये स्टोन लाइट में खूब चमकते हैं और बड़े सुंदर लगते हैं। आप सेम शेड में अलग-अलग डिजाइन की चूड़ियों और बैंगल्स को मिक्स एंड मैच कर सकती हैं।

5/9

पेस्टल शेड में चूड़ा ट्राई करें

आजकल पेस्टल शेड में चूड़ा सेट काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ये ट्रेडीशनल और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लगते हैं। आप बेबी पिंक, लैवेंडर, मिंट ग्रीन और आईवरी जैसे शेड्स पिक कर सकती हैं। अपने आउटफिट से मिलता-जुलता चूड़ा सेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

6/9

राजस्थानी चूड़ा सेट लगेंगे रॉयल

ट्रेडिशनल और रॉयल लुक के लिए आप राजस्थानी चूड़ा सेट पहन सकती हैं। हेवी साड़ी और लहंगे के साथ ये बहुत सुंदर लगते हैं। इनमें गोल्ड की नक्काशी और सुंदर पारंपरिक मोटीफ्स बने होते हैं, जो देखने में बहुत ज्यादा सुंदर लगते हैं।

7/9

हेवी मल्टीकलर बैंगल्स

करवाचौथ पर पहनने के लिए इस तरह के हेवी मल्टीकलर बैंगल्स भी एक अच्छी चॉइस हैं। खासकर अगर आप हैवी साड़ी या लहंगा पहनने वाली हैं, तो इस तरह के कड़े ट्राई कर सकती हैं। इनमें बहुत सुंदर स्टोन वर्क का काम है और ये हर रंग के आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं।

8/9

थ्रेड वर्क वाले बैंगल्स

करवाचौथ पर कुछ हल्का और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो थ्रेड वर्क वाले बैंगल्स भी पहन सकती हैं। इनमें रंगीन रेशमी धागों से सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं, जिन्हें मोतियों, गोटा पट्टी और स्टोन्स से सजाया जाता है। फेस्टिव लुक के लिए ये परफेक्ट रहते हैं।

9/9

कस्टमाइज बैंगल्स बनवाएं

आजकल कस्टमाइज ज्वैलरी काफी ट्रेंड में है। आप अपनी साड़ी या सूट के हिसाब से कस्टमाइज बैंगल्स बनवा सकती हैं, जिनमें गोटा पट्टी की डिटेलिंग काफी खूबसूरत लगेगी। साथ ही अपने पतिदेव का नाम भी लिखवा सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइललाल-हरी चूड़ियों से हटकर पहनें ये 8 डिजाइन, करवाचौथ पर सबसे सुंदर लगेंगे हाथ!