कजरी तीज पर लगाएं भरे हाथों वाली मेहंदी की 7 आसान डिजाइन, फोटो कर लें सेव

कजरी तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए यहां-वहां नई डिजाइन की खोज ना करें। बल्कि इन 7 बिल्कुल आसान और भरे-भरे हाथों वाली डिजाइन को सेव कर लें। बड़े ही आसानी से कुछ ही समय में लगा पाएंगी।

AparajitaAug 30, 2026 07:08 pm IST
Follow us on Google News
1/8

कजरी तीज मेहंदी डिजाइन

कजरी तीज के मौके पर हाथों में मेहंदी रचानी है। लेकिन पूजा की तैयारियों के बीच समय कम है तो बिल्कुल कम समय में भर-भर हाथ लग जाने वाली इन आसान सी डिजाइन को सेव कर लें। जो बनाने में सिंपल हैं और बिना किसी ज्यादा मेहनत के लग जाएंगी। फ्रंट हैंड वाली फुल हैड मेहंदी डिजाइन को जरूर देख लें। (सभी इमेज साभार-Pintrest)

2/8

सिंपल लाइन वाली मेहंदी डिजाइन

भरे हाथों वाली मेहंदी लगाने का दिल है तो ये सिंपल सी डिजाइन को सेव कर लें। कमल के फूल के साथ आड़ी-तिरछी लाइनों वाली ये डिजाइन फटाफट लग जाएगी। (इमेज-Pintrest)

3/8

भरे हाथ वाली हथेली की डिजाइन

हथेली में भरे हाथ वाली डिजाइन लगाना ज्यादातर सुहागिन महिलाएं पसंद करती हैं। इस तरह की डिजाइन तीज जैसे पूजा-त्योहार के मौके पर सुंदर दिखेगी और फटाफट से लग भी जाएगी। (इमेज-Pintrest)

4/8

फूल वाली भर हाथ डिजाइन

भरे हाथ वाली फ्रंट हैंड डिजाइन के लिए ये फूल वाली मेहंदी की फोटो सेव कर लें। झटपट हाथों में लग जाएगी और ज्यादा समय भी नहीं खर्च करना पड़ेगा। (इमेज-Pintrest)

5/8

आसान फ्रंट हैंड डिजाइन

फ्रंट हैंड पर फटाफट मेहंदी रचानी है तो ये डिजाइन सबसे आसान है। चौड़े हथेलियों पर लगाने के लिए परफेक्ट और सुंदर दिखेगी। (इमेज-Pintrest)

6/8

अरेबिक हिना पैटर्न

अरेबिक हिना पैटर्न भी लगाने के मामले में काफी सरल होते हैं और फटाफट लग जाते हैं। अगर हथेलियां पतली हैं तो इनसे पूरा हाथ भी भर जाता है। (इमेज-Pintrest)

7/8

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन

मेहंदी की ये डिजाइन दिखने में साधारण लग रही लेकिन ये मोरक्कों की आर्ट से इंस्पायर है और आप अगर थोड़ा हटके डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इसे फुल हैंड डिजाइन के लिए चुन सकती हैं। (इमेज-Pintrest)

8/8

हल्के फूलों से रचे हाथ

छोटे फूल और महीन बारीक उसकी लड़ियों के साथ डिजाइन बनाएं। हाथ भी भरे दिखेंगे और डिजाइन भी ट्रेंडी लुक देगी। (इमेज-Pintrest)

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकजरी तीज पर लगाएं भरे हाथों वाली मेहंदी की 7 आसान डिजाइन, फोटो कर लें सेव