
जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का खास शृंगार किया जाता है। भक्त अपने कान्हा के लिए नई पोशाक, बांसुरी, मुकुट, हार, कंगन और कई अन्य आभूषण ले कर आते हैं। वहीं कुछ लोग लड्डू गोपाल के लिए गिफ्ट में चांदी की पायल भी खरीदते हैं। अगर आप भी लड्डू गोपाल के लिए पायल बनवाने की सोच रहे हैं, तो ये डिजाइन सेव कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए सुंदर और छोटी चांदी की पायल के डिजाइन ले कर आए हैं, जो आपके लड्डू गोपाल के पैरों में बहुत ही सुंदर लगेंगी। (All Images Credit- Pinterest)

2/8लड्डू गोपाल के लिए आप इस तरह की सिंपल घुंघरू वाली चांदी की पायल बनवा सकती हैं। ये काफी हल्की हैं और बजट में भी बन जाती हैं। साथ ही देखने में भी काफी ज्यादा सुंदर हैं। अगर आपके लड्डू गोपाल काफी छोटे साइज के हैं, तो इस तरह का डिजाइन बनवाना अच्छा रहेगा।

3/8छोटे बच्चों को अक्सर हाथ-पैरों में काले मोतियों वाले कड़े या धागे पहनाए जाते हैं, ताकी उन्हें किसी की बुरी नजर ना लगे। ऐसे में आप भी इस जन्माष्टमी अपने लड्डू गोपाल के लिए चांदी के तार में काले मोती डलवाकर इस तरह की सुंदर पायल बनवा सकते हैं।

4/8लड्डू गोपाल के लिए आप इस तरह की खूबसूरत डिजाइनर पायल भी बनवा सकती हैं। ये पायल देखने में काफी ज्यादा सुंदर है, साथ ही इसमें हरे और लाल मोती लटक रहे हैं, जिस वजह से लुक और भी अच्छा लग रहा है। थोड़े हेवी में पायल बनवानी हैं तो ये डिजाइन सेव कर सकते हैं।

5/8घुंघरू अक्सर निकलकर गिर जाते हैं। इसलिए बहुत से लोग बिना घुंघरू वाली पायल पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने लड्डू गोपाल के लिए बिना घुंघरू वाली पायल का डिजाइन देख रहे हैं, तो इस तरह की कड़ा पायल परफेक्ट रहेगी। ये काफी मजबूत होती है और बहुत ही छोटे साइज के लड्डू गोपाल के लिए भी सही रहती है।

6/8अपने नन्हे लड्डू गोपाल के लिए अगर आपको हेवी घुंघरू वाली पायल बनवानी है, तो इस तरह का डिजाइन बढ़िया रहेगा। घुंघरू की आवाज तो अच्छी लगती ही है, साथ ही ठाकुर जी के पैरों में ये डिजाइन और भी सुंदर लगता है। खासकर अगर आपके लड्डू गोपाल का साइज थोड़ा बड़ा है, तो ये डिजाइन बनवाना बेस्ट रहेगा।

7/8चमेली के फूलों वाला सुंदर सा डिजाइन लड्डू गोपाल के पैरों में बड़ा ही सुंदर लगेगा। बिना घुंघरू वाला कोई मजबूत डिजाइन देख रहे हैं, तो इस की पायल बनवा सकते हैं। थोड़ा चौड़ा होने की वजह से ये अच्छी तरह नजर भी आता है और हर साइज के लड्डू गोपाल के लिए परफेक्ट रहता है।

8/8चांदी के तार में आप काले-सफेद मोती और साथ में कुछ घुंघरू डलवाकर लड्डू गोपाल के लिए खूबसूरत पायल बनवा सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए ये डिजाइन सबसे ज्यादा चुना जाता है, तो फिर अपने नन्हे गोपाल के लिए भी तो आपको यही चुनना चाहिए।
