
स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन की तैयारियां ऑफिस में काफी समय पहले से ही होना शुरू हो जाती हैं। इस दिन सभी दफ्तरों में लोग तिरंगा रंग वाली आउटफिट्स को पहनकर जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप हर साल एक ही तरह का सूट या कुर्ता पहनकर जाते हुए बोर हो गए हैं तो एक इस साल खुद को स्टाइल करने के लिए कुछ टिप्स को अपनाएं। इन स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर आपको एलिगेंट लुक पाने में मदद मिल सकती है। यहां देखिए 15 अगस्त सेलिब्रेशन में एलिगेंटे दिखने के लिए महिलाएं और पुरुषों के लिए टिप्स।

2/815 अगस्त सेलिब्रेशन के लिए ज्यादातर लोग केसरिया, सफेद, हरे रंगों का चुनाव करते हैं। इन क्लासिक रंगों में आप एक शानदार साड़ी, कुर्ता सेट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुन सकती हैं।

3/8आप ऑफिस में होने वाले स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन पर सफेद, बेज, नेवी या हल्के तिरंगे जैसे रंगों वाला अच्छी फिटिंग का कुर्ता, शर्ट या नेहरू जैकेट चुन सकत हैं।

4/8आप जिस भी तरह का आउटफिट पहन रही हों बस त्योहारी लुक के लिए तिरंगे से इंस्पायर्ड हल्की-फुल्की एक्सेसरीज पहनें। एलिगेंट लुक पाने के लिए ज्वेलरी और मेकअप को कम और क्लासी रखें।

5/8अगर आप शर्ट या नेहरू जैकेट पहन रहे हैं तो त्योहारों के मौके पर शानदार लुक के लिए केसरिया या हरे रंग का पॉकेट स्क्वायर लगाएं। अपने लुक में एक्सेसरीज कम से कम रखें। चाहें तो लुक को बेहतर बनाने के लिए क्लासिक घड़ी पहनें।

6/8एलिगेंट लुक काफी क्लीन और सोबर होता है। 15 अगस्त पर आप एक अच्छे हेयरस्टाइल को बनाएं। इससे आपको एकदम बढ़िया और सलीके वाला लुक पाने में मदद मिलेगी।

7/8आउटफिट में शानदार और एलिगेंट लुक के लिए पक्का करें कि आपके कपड़े अच्छी तरह से प्रेस किए हुए और सही फिटिंग वाले हों।

8/8एथनिक कपड़ों के साथ साफ़-सुथरे और पॉलिश किए हुए फ़ुटवियर पहनना बहुत ज्यादा जरूरी है। 15 अगस्त के लिए पुरुष लोफर्स, ट्रेडिशनल जूतियां, कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते हैं। जबकि महिलाएं आरामदायक जूतियों, फ्लैट्स या शानदार हील्स के साथ अपना लुक पूरा करें।
