
रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है, जिसमें लोग महीने भर का रोजा रखते हैं। ऐसे में कई लोग अपने घर पर इफ्तार पार्टी भी रखते हैं। अगर आप घर पर इफ्तार पार्टी रख रही हैं या किसी के यहां शामिल होने जा रही हैं, तो पुराने सूट डिजाइन्स को अलविदा कह दें। अब कुछ मॉडर्न और स्टाइलिश सूट डिजाइन्स ट्रेंड में चल रहे हैं, जो आपको ग्लैमरस लुक देंगे। इन सूट को पहनकर जब आप महफिल में शामिल होंगी, तो लोगों की नजरें आप पर टिक जाएंगी। चलिए आपको सुंदर सूट डिजाइन्स दिखाते हैं।

2/8ग्रीन कलर का कॉलर वाला सलवार सूट आप इफ्तार पार्टी में पहन सकती हैं। इस तरह के सूट लुक्स में आप सिंपल और एलिगेंट दिखेंगी।

3/8पर्पल कलर का शरारा सेट स्लीवलेस स्टाइल और बॉर्डर वाली गोटापट्टी डिजाइन के साथ अच्छा लग रहा है। इस तरह का शरारा आप पार्टी के लिए चुन सकती हैं।

4/8सिंपल और सुंदर दिखना चाहती हैं, तो कश्मीरी स्टाइल वाला सिल्क सूट चुनें। क्रीम कलर का ये सूट नेक डिजाइन के साथ अच्छा लग रहा है।

5/8मिरर वर्क वाला प्लाजो सूट कलरफुल फैब्रिक में अच्छा लग रहा है। इस तरह का हैवी सूट आप सिलवा या खरीद सकती हैं। जरी और मिरर वर्क पैटर्न इस सूट को हैवी लुक दे रहा है।

6/8पेस्टल ग्रीन कलर का शिफॉन कपड़े में शॉर्ट सूट और प्लाजो भी इफ्तार पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगा। इस तरह का सूट लुक आपको सबसे अलग लुक देगा। इसे आप बिना दुपट्टा के भी स्टाइल कर सकती हैं।

7/8हैवी और सुंदर डिजाइन में आप सूट पहनना पसंद करती हैं, तो ब्लू कलर का स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला सूट चुनें। इस सूट में फ्रंट में ओपन स्टाइल डिजाइन बनी है, जो देखने में हैवी लग रहा है। नेट दुपट्टे के साथ पहनें।

8/8हैवी डिजाइन में आप मरून कलर का घरारा सूट भी पहन सकती हैं। इस घरारा सूट में फ्रंट में ही गोल्डन जरी डिजाइन बनी हुई और ये राउंड नेक स्टाइल सुंदर लग रही है।
