खाने का स्वाद बढ़ाने वाली इन 5 तरह की पत्तियों को सुखाकर कैसे करें यूज, बाजार से लाने पर पड़ती हैं महंगी

गर्मियों की धूप का इस्तेमाल करना दादी-नानी अच्छे से जानती थीं। तभी वो इस भीषण धूप में खाने का स्वाद बढ़ाने वाली पत्तियों को सुखा लेती थी और फिर इन सूखी पत्तियों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करती हैं। जानिए गर्मियों में इन 5 तरह की पत्तियों को सुखाने का तरीका और कैसे करें यूज। 

Avantika JainMay 10, 2026 03:19 pm IST
1/8

गर्मियों में कैसे सुखाएं 5 तरह की पत्तियां

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तरह-तरह की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है और खाने का स्वाद बढ़ाने वाली कुछ चीजें तो घर पर ही तैयार की जाती है। यहां 5 तरह की पत्तियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दादी नानी अक्सर सुखाया करती थीं। ये पत्तियां खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी अच्छी होती हैं। इंस्टाग्राम पर सुरभी भंडारी ने 5 पत्तियों को सुखाने और उन्हें इस्तेमाल करने के बारे में बताया है, जो आपको जानना चाहिए।

2/8

पुदीना

सूखा पुदीना अधिकतर घरों में रहता है। इसका इस्तेमाल गर्मियों की सब्जी जैसे तोरई, टिंडा, लौकी, इमली गुड़ पानी, रायता, पराठा, दाल ढोकली और यहां कर की आम पन्ना में भी किया जाता है।

3/8

मोरिंगा की पत्तियां

मोरिंगा में नई पत्तियां गर्मियां शुरू होने से पहले ही आने लगती हैं। ये सॉफ्ट होती है और आयरन, कैल्शियम, ओवरऑल हेल्थ, कोलेस्ट्रॉल मैनेज करने के लिए बेहतरीन होती हैं। इन्हें आप पोड़ी में इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा दाल, चावल, सब्जी, रोटी, सूट और पराठे के आटे में इसे डाल सकते हैं।

4/8

करी पत्ता

तड़का में इसका इस्तेमाल करने से स्वाद अच्छा आता है। लेकिन ज्यादातर लोग खाने में से करी पत्ता को हटा देते हैं। इसलिए आप इन्हें धूप में सूखाकर पीस लें। फिर इसका इस्तेमाल छाछ, लौकी, पोड़ी, तोरई, टिंडे और दाल के तड़के में करें।

5/8

मेथी की पत्तियां

मेथी को धूप में सुखाया जाता है। मेथी की सुखी पत्तियों का इस्तेमाल थेपला बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा मेथी का इस्तेमाल ग्रेवी और कड़ी में कर सकते हैं।

6/8

धनिया की पत्तियां

तेज गर्मी में धनिया काफी महंगा हो जाता है। इसलिए इसे सुखाकर रखना सबसे अच्छा है। धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल सब्जी, छाछ, पराठे और चटनी में कर सकते हैं।

7/8

हरी प्याज

हरी प्याज को भी आप धूप में सुखा सकते हैं। इसका इस्तेमाल थेपला बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा टिक्की, पुलाव, सब्जी में इसे डालने से स्वाद अच्छा आता है।

8/8

कैसे सुखाएं पत्तियां

पत्तियों को घूप में सुखाने के लिए धनिया को पानी में अच्छी तरह से साफ करें। फिर एक सूती कपड़े को बिछाएं और फिर धूप में सुखाएं। ध्यान रखें पत्तियों को डायरेक्ट धूप की रोशनी में नहीं सुखाना है। ऐसा करके पत्तियों का रंग डार्क हो जाता है। इसे पूरी तरह से सुखने में 2 से 3 दिन लग सकते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलखाने का स्वाद बढ़ाने वाली इन 5 तरह की पत्तियों को सुखाकर कैसे करें यूज, बाजार से लाने पर पड़ती हैं महंगी