आपकी सब्जी में भी फट जाती है दही? नोट करें ये 7 टिप्स, कभी खराब नहीं होगी ग्रेवी!

किसी भी ग्रेवी में दही एड करने पर वो फट जाती है, जिससे टेक्सचर भी बिगड़ जाता है और वो स्वाद भी नहीं आता। ऐसे में ये बातें ध्यान रखेंगी तो ग्रेवी एकदम परफेक्ट बनेगी और दही फटेगी भी नहीं।

Anmol ChauhanMar 10, 2026 04:27 pm IST
1/8

सब्जी में दही डालने पर नहीं फटेगी, फॉलो करें टिप्स

दही डालकर काफी सारी सब्जियां बनाई जाती हैं, जो खाने में खूब टेस्टी लगती हैं। इसे डालने से हल्की सी खटास एड होती है और सब्जी की ग्रेवी को क्रीमी टेक्सचर मिलता है। लेकिन एक समस्या भी जरूर आती है, वो है दही का फटना। किसी भी ग्रेवी में दही एड करने पर वो फट जाती है, जिससे टेक्सचर भी बिगड़ जाता है और वो स्वाद भी नहीं आता। इसमें कोई रॉकेट साइंस तो नहीं है लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ये बातें ध्यान रहेंगी तो ग्रेवी एकदम परफेक्ट बनेगी और दही फटेगी भी नहीं।

2/8

दही को हमेशा फेंटकर एड करें

किसी भी ग्रेवी में दही एड करने से पहले उसे अच्छी तरह फेंटना जरूरी है। अगर बिना फेंटे गाढ़ी थक्केदार दही ग्रेवी में मिला देंगी, तो टेक्चर सही नहीं आएगा और ग्रेवी फटी-फटी बनेगी। इसलिए ग्रेवी में दही मिलाने से पहले एक व्हिस्कर लें और उसकी मदद से दही को अच्छी तरह फेंट जरूर लें।

3/8

गैस बंद या कम कर के मिलाएं दही

शेफ पंकज अपने नुस्खे में बताती हैं कि कभी भी सब्जी में दही एड करें, तो उस दौरान गैस को बंद कर दें या फिर गैस एकदम धीमी आंच पर कर दें। तेज आंच पर ग्रेवी को पकाते हुए दही एड करेंगी तो वो तुरंत फट जाएगी।

4/8

ज्यादा ठंडी दही नहीं डालनी चाहिए

ग्रेवी में ज्यादा ठंडी दही डालने से बचना चाहिए। फ्रिज से निकालकर अगर आप दही को सीधा ग्रेवी में डाल देंगी तो अचानक टेंपरेचर बदलने की वजह से दही फट सकती है। इसलिए पहले इसे सामान्य होने दें, फिर ग्रेवी में एड करें।

5/8

उबलती हुई ग्रेवी में दही ना डालें

जब भी आपकी ग्रेवी उबल रही हो उस दौरान दही बिल्कुल भी एड नहीं करनी चाहिए। दही मिलाने से पहले आंच धीमी कर दें, फिर जब ग्रेवी सिमरिंग पर हो यानी धीमी आंच पर पक रही हो, उस दौरान इसमें दही एड करें।

6/8

थोड़ी-थोड़ी दही एड करें

एक साथ सारी दही कभी भी नहीं डालनी चाहिए। थोड़ी थोड़ी कर के डालेंगी तो दही का टेंपरेचर ग्रेवी के साथ बैलेंस हो जाएगा और ये फटेगी नहीं। इसे लगातार चलाते हुए मिलाएं।

7/8

दही एड करने के बाद लगातार चलाती रहें

सब्जी की ग्रेवी में दही मिलाने के बाद उसे लगातार चलाती रहें। चलाती रहेंगी तो दही ग्रेवी में अच्छी तरह मिक्स भी हो जाएगी और फटेगी भी नहीं।

8/8

दही मिलाने के बाद ज्यादा ना उबालें

ग्रेवी में दही मिलाने के बाद बहुत ज्यादा देर तक उबालना नहीं चाहिए। इससे भी ग्रेवी फटी-फटी लग सकती है और स्वाद भी खराब हो सकता है। जब भी दही मिलाएं उसके बाद थोड़ा सा पका लें, टेस्ट और फ्रेशनेस बरकरार रहेगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलआपकी सब्जी में भी फट जाती है दही? नोट करें ये 7 टिप्स, कभी खराब नहीं होगी ग्रेवी!