होली पार्टी में खेलें ये मजेदार गेम्स, देखने वाले हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

होली पार्टी को मजेदार बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पार्टी में कुछ गेम्स को शामिल करें। मजेदार गेम्स पार्टी में आए मेहमानों का एंटरटेंमेंट तो करेंगे, साथ ही इन फनी गेम्स को खेलकर हर कोई हंसी से लोटपोट भी हो जाएगा। 

Avantika JainMar 02, 2026 04:44 pm IST
1/7

होली के मजेदार गेम्स

रंगों का त्योहार होली अब आ गया है। आज यानी 2 मार्च को होलिका दहन है और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। रंगों के इस त्योहार पर लोग पार्टी करते हैं। अगर आप भी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ होली पार्टी करने वाले हैं तो कुछ गेम्स को पार्टी में शामिल करें। यहां देखिए होली के 5 मजेदार गेम्स-

2/7

पानी वाले गुब्बारों से खेलें गेम्स

गुलाल के अलावा गुब्बारे होली की जान है। होली पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप गुब्बारे वाले गेम को खेलें। इसमें आपको होली स्पेशल गुब्बारों, पिचकारी और पानी की जरूरत होगी। इस गेम को खेलने के लिए 1 मिनट का टाइम सेट करें और फिर खेलने वालों को कहें कि उन्हें एक हाथ की मदद से पिचकारी में पानी भरें और फिर पिचकारी से ही गुब्बारे को भरें। इस गेम में ट्विस्ट के लिए सिर्फ एक हाथ का इस्तेमाल करने को कहें।

3/7

गुब्बारा फोड़ने वाली गेम

इस गेम को खेलने के लिए एक बाल्टी में खूब सारे पानी भरे गुब्बारों को रखें। फिर खेलने वाले को एक पॉइंट पर रखें और गुब्बारे भरी बाल्टी को एक दूसरे पॉइंट पर रखें। अब 1 मिनट का टाइम सेट करें। गेम खेलने वाले को स्टार्ट पॉइंट से गुब्बारे की बाल्टी तक जाना है और फिर एक बलून को लेकर स्टार्ट पॉइंट पर आना फिर उस गुब्बारे के सिर पर फोड़ना है। एक मिनट में जो जितने गुब्बारे फोड़गा वह जीत जाएगा।

4/7

गुलाल वाला मजेदार गेम

गुलाल के पांच रंगों को अलग-अलग प्लेट में रखें। गेम में एक होस्ट होगा वो हर बार अलग-अलग रंगों का नाम लेगा, जो लोग गेम खेल रहे हैं उन्हें रंग अनाउंस होने के बाद किसी दूसरे रंग में हाथ देना होगा। जैसे अगर रंग लाल बोला तो पीले या किसी दूसरे रंग में हाथ देना है। जो बोले हुए रंग में हाथ देगा वो गेम से बाहर हो जाएगा।

5/7

तंबोला या हाउजी

तंबोला या हाउजी गेम हाउस पार्टी के लिए सबसे बेस्ट रहते हैं। इस तरह के गेम को लोग एक जगह पर बैठ कर तसल्ली से खेल सकते हैं।

6/7

माचिस की तिल्ली वाला गेम

ये बहुत मजेदार गेम है। इस गेम के लिए एक 10 का सिक्का लें और एक कटोरी में खूब सारी माचिस की तिल्लियों को निकाल लें। गेम खेलने के लिए एक हाथ का इस्तेमाल करना है और 10 रुपये के सिक्के से माचिस की तिल्ली उठाएं। जो सबसे ज्यादा उठाएगा वह जीत जाएगा।

7/7

सिक्के वाली गेम

इस गेम के लिए खूब सारे सिक्के और टूथपिक की जरूरत है। इसे खेलने के लिए एक प्लेन जगह पर कपड़ा बिछाएं और सिक्के फैला दें। फिर दो टूथपिक की मदद से सिक्कों को उठाकर सिक्कों का पिरामिड बनाना है। इसमें टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहोली पार्टी में खेलें ये मजेदार गेम्स, देखने वाले हंसकर हो जाएंगे लोटपोट