रंग, गुलाल और स्वाद एक साथ: होली पर ट्राई करें 7 सिग्नेचर वेलकम ड्रिंक्स

इस बार की होली को इन 7 शानदार और चटाखेदार वेलकम ड्रिंक्स के साथ थोड़ा और खास बनाते हैं, जो आपके मेहमानों का दिल जीत लेंगी।

Manju MamgainMar 02, 2026 02:13 pm IST
1/8

होली के 7 फेसम रिफ्रेशिंग वेलकम ड्रिंक्स

होली का त्योहार रंग और मस्ती के अलावा स्वादिष्ट पकवान बनाने और खाने का भी है। त्योहार के दिन तेज धूप और भाग-दौड़ के बीच घर आए मेहमानों का स्वागत अगर कुछ ठंडे चटपटे और गले को तर करने वाले ड्रिंक्स से किया जाए, तो स्वाद और खातिरदारी दोनों का मजा बढ़ जाता है। अगर आपको भी लगता है कि रंगों के इस उत्सव में घर आएं मेहमानों को सिर्फ सादा पानी पिलाना बोरिंग लगेगा तो ट्राई करें होली के ये 7 सिग्नेचर वेलकम ड्रिंक्स।

2/8

केसरिया ठंडाई (Kesariya Thandai)

होली पर ठंडाई का ज्रिक ना हो तो त्योहार अधूरा बना रहता है। दूध, सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता), सौंफ, खसखस और केसर से बनी यह ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडक देती है, बल्कि यह होली की परंपरा का भी हिस्सा है।

3/8

गुलाब का शरबत (Rose Sharbat)

यह एक क्लासिक ड्रिंक है। ठंडे दूध या पानी में गुलाब का सिरप और ढेर सारी बर्फ डालकर इसे सर्व करें। ऊपर से ताजी गुलाब की पंखुड़ियां डालने पर यह बहुत रॉयल दिखता है।

4/8

कांजी वड़ा (Kanji Vada)

होली पर खासतौर पर राजस्थान और उत्तर भारत में कांजी जरूर बनाई जाती है। यह राई, हींग और मसालों के मेल से तैयार की गई एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, जो पाचन के लिए बेहतरीन है और इसका तीखा-खट्टा स्वाद लाजवाब होता है।

5/8

पान शॉट (Paan Shot)

अगर आप अपने मेहमानों को कुछ हटकर पिलाना चाहते हैं, तो पान शॉट्स ट्राई करें। गुलकंद, पान के पत्ते और वनीला आइसक्रीम को ब्लेंड करके बनाया गया यह ड्रिंक माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है।

6/8

मसाला छाछ (Masala Chaas)

होली के रंग खेलने के बाद जब थकान होती है, तो भुना जीरा, पुदीना और काला नमक वाली ठंडी छाछ तन और मन दोनों में ताजगी भर देती है। यह हल्का और हेल्दी ड्रिंक ऑप्शन है।

7/8

लेमन मिंट मोजिटो (Lemon Mint Mojito)

होली पर सर्व की जाने वाली ड्रिंक्स को एक मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए आप नींबू, पुदीना, सोडा और ढेर सारी बर्फ डालकर 'वर्जिन मोजिटो' बना सकते हैं। यह दिखने में बहुत कलरफुल और रिफ्रेशिंग लगता है।

8/8

काला खट्टा स्लश (Kala Khatta Slush)

जामुन के सिरप में काला नमक, नींबू का रस और बर्फ को क्रश करके डालकर बनाया गया यह ड्रिंक बचपन की यादें ताजा कर देता है। इसका चटपटा स्वाद होली के पकवानों के साथ बहुत अच्छा लगता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलरंग, गुलाल और स्वाद एक साथ: होली पर ट्राई करें 7 सिग्नेचर वेलकम ड्रिंक्स