होली पर पार्टनर को रंग लगाने के 7 रोमांटिक तरीके, दिल में घुल जाएगा प्यार का रंग

Romantic Holi for Couple : चेहरे पर धीरे से गुलाल मलना, आंखों ही आंखों में शरारत करना और बिना कुछ कहे दिल की बात कह जाना- यही इस त्योहार की असली रूह है। तो चलिए जान लेते हैं पार्टनर के साथ होली मनाने के कौन से 7 तरीके गुलाल के हर स्पर्श के साथ एक अनकही कहानी सुनाने वाले हैं।

Manju MamgainMar 04, 2026 12:08 am IST
1/7

पार्टनर को होली का रंग लगाने के 7 खूबसूरत रोमांटिक तरीके

होली का त्योहार सिर्फ मस्ती और रंगों तक ही सीमित नहीं है। इस त्योहार का हर रंग दिल में छिपे अपनेपन के हर उस अहसास से रूबरू करवाता है, जिसे तनाव और भागदौड़ भरे जीवन में हम कहीं पीछे छोड़ आए हैं। अपनी बोरिंग होती मैरिड लाइफ में अगर आप रोमांस का तड़का लगाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ होली मनाने के इन 7 तरीकों को अपनाकर देखिए। चेहरे पर धीरे से गुलाल मलना, आंखों ही आंखों में शरारत करना और बिना कुछ कहे दिल की बात कह जाना- यही इस त्योहार की असली रूह है। तो चलिए जान लेते हैं पार्टनर के साथ होली मनाने के कौन से 7 तरीके गुलाल के हर स्पर्श के साथ एक अनकही कहानी सुनाने वाले हैं।

2/7

गुलाल लगे हाथों से स्पर्श

होली को पार्टनर के साथ रोमांटिक तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ खूब सारा गुलाल उन पर उड़ेलने की गलती ना करें। ऐसा करने की जगह अपने हाथों पर थोड़ा सा गुलाल लेकर उनकी आंखों में देखते हुए धीरे-धीरे उनके गालों पर अपनी उंगलियां फेरें। यह धीमा और कोमल स्पर्श किसी भी बड़े धमाके से ज्यादा रोमांटिक हो सकता है।

3/7

माथे पर 'प्यार का तिलक'

रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए उसमें रोमांस के साथ सम्मान और सुरक्षा का अहसास होना भी बेहद जरूरी होता है। प्यार का यह अहसास साथी को करवाने के लिए पार्टनर के माथे पर एक छोटा सा तिलक लगाएं। यह तरीका न केवल शालीन है, बल्कि यह दर्शाता है कि आप उनकी कितनी कद्र करते हैं। इसके बाद प्यार से उनका माथा चूमना आपके रिश्ते में प्यार की मिठास घोलने के लिए काफी होगा।

4/7

अचानक करें रंगों की बौछार

जब पार्टनर सोकर उठें या किसी काम में व्यस्त हों, तो पीछे से आकर उन्हें हल्के से गले लगाएं और उनके कानों के पीछे थोड़ा सा रंग लगा दें। आपसे अचानक मिला प्यार भरा यह सरप्राइज उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ला देगा।

5/7

कानों में प्यार भरी 'रंग की शरारत'

रंग लगाते समय उनके पास झुकें और उनके कान के पास धीरे से 'हैप्पी होली' विश करें। धीमी आवाज में की गई यह विश और साथ में हल्का सा गुलाल का स्पर्श माहौल को काफी खुशनुमा और रोमांटिक बना देता है।

6/7

फूलों की होली

अगर आपका पार्टनर रंग खेलने से बचता है, तो आप उसके साथ 'फूलों की होली' खेल सकते हैं। गेंदे या गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश उन पर करें। यह नजारा बेहद फिल्मी और जादुई लगता है, जो आपकी यादों में हमेशा के लिए कैद हो जाएगा।

7/7

आईने के सामने रंगना

पार्टनर को आईने के सामने खड़ा करके उनके पीछे से आईने में देखते हुए रंग लगाएं। जब वो आईने में खुद को और आपको एक साथ रंगों में रंगा हुआ देखेंगी, तो वह पल आपके रिश्ते की मजबूती और खूबसूरती को बयां करेगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहोली पर पार्टनर को रंग लगाने के 7 रोमांटिक तरीके, दिल में घुल जाएगा प्यार का रंग